शोहदे ने किया परेशान, छोड देंगे घर बार
- सैनिक विहार कालोनी में शोहदों, मनबढ़ों से आतंक से परेशान लोग
- सीसीटीवी फुटेज में कैद हुई तस्वीर, मोहल्ले में बढ रहा आक्रोश GORAKHPUR:शाहपुर के सैनिक विहार कालोनी में शोहदे से परेशान रिटायर एयरफोर्स के कर्मचारी का परिवार मकान छोड़कर जाने की तैयारी में लगा है। शिकायत करने पुलिस कार्रवाई नहीं करती है। इसलिए शोहदों की हरकत से मोहल्ले में रहने वाले लोगों की प्रॉब्लम बढ़ती जा रही है। ?सैनिक विहार कालोनी में ज्यादातर सैनिकों की फैमिली रहती है। लोगों का कहना है कि कई बार पुलिस अधिकारियों को पत्र दिया जा चुका है। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही। इससे शोहदों का मन बढ़ गया है। रात में घर में घुसने की कोशिश करते हुए शोहदे की सीसीटीवी फुटेज भी उपलब्ध कराई गई। लेकिन आरोपित के खिलाफ कोई एक्शन नहीं लिया गया। एसपी सिटी ने बताया कि आरोपित को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है। पहली बार में शिकायतकर्ता ने ही आरोपी के लिखित माफी मांगने पर छोडने को कहा था।
शिकायत पर शाहपुर पुलिस नहीं करती कार्रवाईसैनिक विहार में रिटायर एयरफोर्स कर्मचारी के बेटे फैमिली संग रहते हैं। उनकी परिवार की एक किशोरी के साथ आए दिन शोहदे बदसलूकी करते रहते थे। इस वजह से उनकी बेटी ने स्कूल जाना बंद कर दिया। पढ़ाई छूटने के बाद किशोरी घर से बेहद ही कम निकलती है। इसलिए एक दिन शोहदा उनके घर में घुस गया। आहट होने पर फैमिली मेंबर्स ने शोर मचाया तो वह भाग निकला। सीसीटीवी में उसकी फुटेज देखकर लोगों ने पहचान की। फिर पुलिस को सूचना दी। आरोप है कि शोहदों की हरकत से तंग आकर लोगों ने कई बार शिकायत दर्ज कराई। लेकिन चौकी प्रभारी से लेकर थानेदार तक आरोपियों को नाबालिग बताकर छोड़ देते हैं। इससे उनकी हरकतों पर लगाम नहीं कस पा रहा। शोहदे की हरकत से तंग आकर रिटायर सैनिक के बेटे ने घर छोड़कर दूसरी जगह पर जाने का फैसला कर लिया है। कई अन्य लोग भी इस परेशानी से बचने के लिए मकान छोड़ना चाहते हैं।
सैनिकों में बढ़ रहा आक्त्रोश, फैमिली हो रही परेशानशोहदों के खिलाफ पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। इससे सैनिकों और उनके फैमिली मेंबर्स में आक्त्रोश बढ़ रहा है। सैनिक विहार कालोनी में रहने वाले लोगों का कहना है कि कुछ मनबढ़ दिनभर मोहल्ले में घूमते रहते हैं। वह महिलाओं और लड़कियों संग बदसलूकी करते हैं। मोहल्ले में चोरी और मारपीट की घटनाएं सामान्य हो गई हैं। सोसायटी में लगे सीसीटीवी कैमरों में रात एक बजे से लेकर सुबह चार बजे तक बेवजह घूमने वालों की सीसीटीवी फुटेज देखी जा सकती है। शोहदों की हरकत की शिकायत करने पर शाहपुर पुलिस इस मामले को गंभीरता से नहीं लेती। इससे यह साबित होता है कि वह अपराधियों को संरक्षण देने में लगी है।
आरोपित के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। कालोनी में सुरक्षा बढ़ाने का निर्देश शाहपुर पुलिस को दिया गया है। इसके पूर्व जब शिकायत मिली तो उसे पकडकर पुलिस चौकी पर ले गई। तब शिकायतकर्ता ने ही लिखित माफीनामा लेकर उसे छोड़ने को कहा था। लेकिन इस मामले में तहरीर के आधार पर कार्रवाई होगी। डॉ। कौस्तुभ, एसपी सिटी