GORAKHPUR : स्टूडेंट का लंबा इंतजार ट्यूजडे को खत्म हो गया. डीडीयू यूनिवर्सिटी कैंपस के दीक्षा भवन में ट्यूजडे से आर्ट फैकल्टी में पीजी क्लासेस के एडमिशन स्टार्ट हो गए. एंट्रेंस एग्जाम कोर्डिनेटर प्रो. एमएम त्रिवेदी ने बताया कि एडमिशन के पहले दिन 368 स्टूडेंट्स ने अपना एडमिशन कराया. दो माह लेट स्टार्ट हुए एडमिशन के चलते स्टूडेंट्स में काफी उत्साह था और दिनभर दीक्षा भवन में स्टूडेंट्स की ïआवाजाही बनी रही. पहले दिन एंशिएंट हिस्ट्री इकोनॉमिक्स इंग्लिश जियोग्राफी हिंदी मॉडर्न हिस्ट्री फाइन आर्ट फिलॉस्पी पॉलीटिकल साइंस साइकोलॉजी संस्कृत सोशयोलॉजी उर्दू और विजुअल आर्ट सब्जेक्ट में एडमिशन हुआ. उन्होंने बताया कि मेन लिस्ट में जिन स्टूडेंट्स का नाम है और वे अपना एडमिशन नहीं करा पाए हैं उनके लिए वेंस्डे को भी एक चांस रहेगा. इसके बाद वेटिंग लिस्ट वालों का एडमिशन किया जाएगा.


इतने हुए एडमिशनसब्जेक्ट         - एडमिशनएंशिएंट हिस्ट्री     - 37इकोनॉमिक्स     - 66इंग्लिश          - 24जियोग्राफी       - 12हिंदी             - 39मॉडर्न हिस्ट्री     - 36फाइन आर्ट      - 2फिलॉस्पी        - 6पॉलीटिकल साइंस - 31साइकोलॉजी      - 11संस्कृत           - 39सोशयोलॉजी      - 38उर्दू               - 17विजुअल आर्ट    - 10

Posted By: Inextlive