- गैंगेस्टर के आरोपित के खिलाफ गीडा पुलिस ने की कार्रवाई, अन्य संपत्ति पहले हो चुकी है जब्त

GORAKHPUR: पिपरौली के ब्लाक प्रमुख व गैंगेस्टर के आरोपित सुधीर सिंह की गीडा के कालेसर स्थित आलीशान मकान भी अब जब्त होगा। बुधवार को गीडा पुलिस व राजस्व विभाग की टीम ने उनके घर पर जब्ती की नोटिस चस्पा की है। गीडा थानेदार सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि वर्तमान में शहर के शाहपुर के एल्मुनियम फैक्ट्री निवासी सुधीर सिंह पुत्र स्व। सुरेंद्र सिंह वर्तमान में पिपरौली के ब्लाक प्रमुख है। साथ ही वह गैंगेस्टर के आरोपित है। उप पर दर्जनों केस दर्ज हैं।

अपराधों से कमाते हैं पैसा

पुलिस ने बताया कि इनका एक अपराधियों का संगठित गिरोह है। यह अपने गिरोह के मेंबर्स के साथ अनुचित लाभ एवं भौतिक सुख के लिए जघन्य अपराधों में लिप्त रहकर धन अर्जित किया है। यह हत्या, लूट, डकैती, धोखाधड़ी करके दहशत फैलाते है। साथ ही जमीन कब्जा करना, विवादित जमीन पर धमका कर अवैध रूप से धन प्राप्त करना भी पेशा है। थानेदार ने बताया कि सुधीर सफेदपोश माफिया व जिला बदर हैं। गैंगेस्टर एक्ट में 14 (1) के तहत जब्तीकरण के क्रम में उसकी शेष बची संपत्ति कालेसर स्थित गांव का आलीशान मकान जिसकी कीमत करीब एक करोड़ के आसपास है। मकान को जब्त करने के लिए नोटिस तामील कराई जाएगी। सुधीर की शाहपुर स्थित संपत्ति पहले ही जब्त हो चुकी है।

Posted By: Inextlive