- रैली और सभाएं कर कार्यकर्ताओं ने बताई सरकार की उपलब्धियां

GORAKHPUR: जिलेभर में अलग-अलग जगहों पर सपा नेताओं, कार्यकर्ताओं ने रविवार को भी रैली निकालीं और सभाएं कीं। कार्यकर्ताओं ने लोगों को सरकार की उपलब्धियां बताई।

झुमिला बाजार क्षेत्र में समाजवादी पार्टी युवजन सभा के प्रदेश सचिव राजेश यादव के नेतृत्व में रैली निकाली गई। रैली मदरहा, नीबी, बरहज आदि गांवों में घूमी। रैली में श्यामनरायन यादव, वेद प्रकाश यादव, लालजी आदि मौजूद रहे। ककरही क्षेत्र के रामपुर बघौरा में शशिकांत दूबे ने चौपाल लगाई। मौके पर अविनाश शुक्ल, राम अवध यादव, पन्नेलाल, सुरेन्द्र नाथ आदि रहे। मुंडेरा बाजार क्षेत्र के फुटहवा चौराहे से चौरी चौरा विस क्षेत्र प्रत्याशी केशवनाथ यादव के नेतृत्व में रैली निकाली गई। रैली में गुलाब यादव, राम प्रीत यादव, बैजनाथ यादव शामिल रहे।

कौड़ीराम में भी निकाली रैली

कौड़ीराम में पूर्व जिला उपाध्यक्ष वीरेन्द्र यादव के नेतृत्व में रैली निकली। जिसमें चन्द्रबली यादव, संजय पहलवान, रामदुलारे यादव, छेदी यादव शामिल रहे। बेलघाट के धमचिया गांव से खजनी प्रत्याशी जोखू पासवान ने रैली निकाली। रैली में अशोक यादव, नाथजी यादव, कमला यादव, रामहर्ष यादव, खरभान यादव, महेन्द्र यादव शामिल रहे।

Posted By: Inextlive