मेरिट लिस्ट ने लंबे इंतजार के बाद दिया झटका
-आज से होगी टीईटी काउंसलिंग
-500 सीट्स के लिए आई 450 कैंडिडेट की लिस्ट -प्रदेश में एक साथ हुए आवेदन ने बढ़ाया कट-ऑफ -50 सीट्स थी शिक्षामित्र के लिए रिजर्व -नेट पर कट-ऑफ लिस्ट देखने को भटकते रहे कैंडिडेटGORAKHPUR: लंबे इंतजार के बाद जब हाईकोर्ट ने काउंसलिंग की परमिशन दी तो टीईटी स्टूडेंट्स के चेहरे पर न सिर्फ मुस्कान लौट आई बल्कि उनकी आंखों में नए-नए सपने सजने लगे। मगर यह सपने कट-ऑफ लिस्ट जारी होने के साथ ही बिखरते नजर आ रहे हैं। गोरखपुर नहीं अधिकांश जिलों की मेरिट लिस्ट इतनी अधिक हाई है कि अधिकांश लोगों ने खुद को डिस-क्वालीफाई मान लिया है। मेरिट हाइ होने का बड़ा रीजन सभी कैंडिडेट्स के अच्छे मार्क्स नहीं बल्कि प्रदेश लेवल पर भरे गए आवेदन हैं। क्योंकि एक कैंडिडेट ने सिर्फ एक या दो नहीं बल्कि दर्जनों जिलों से फॉर्म भरा है। इससे मेरिट लिस्ट सभी जिलों की हाई हो गई है। गोरखपुर में आर्ट साइट के जनरल कैटेगरी का कट-ऑफ मेल में 131 है जबकि फीमेल में 126. काउंसलिंग डायट में फ्राइडे मॉर्निग स्टार्ट होगी।
लिस्ट देखते हुए उदास हो गए खिले चेहरेलंबे इंतजार के बाद जब वेंस्डे नाइट टीईटी की कट-ऑफ लिस्ट जारी हुई तो सैकड़ों कैंडिडेट्स के चेहरे खिल उठे। थर्सडे मॉर्निग होते हुए सभी कैंडिडेट्स डायट पहुंच गए, जहां पहले से ही कट-ऑफ लिस्ट दीवार पर चस्पा थी। लिस्ट देखते ही लोगों के चेहरे के रंग उड़ गए। कट-ऑफ लिस्ट उम्मीद से बहुत हाई थी। इसका अंदाजा सिर्फ इस बात से लगाया जा सकता है कि आर्ट में एसटी की मेरिट फीमेल में 112 और मेल में 122 गई है। आर्ट और साइंस की किसी भी कैटेगरी में मेरिट 100 के नीचे नहीं गई है।
500 सीट्स के लिए 450 आएंगे काउंसलिंग को गोरखपुर में 500 सीट्स हैं। जिसके लिए काउंसलिंग 29 अगस्त से स्टार्ट होगी। जिसके लिए 450 कैंडिडेट आएंगे। 500 सीट्स में 50 सीट शिक्षामित्र के लिए रिजर्व थी। मगर एक भी शिक्षामित्र के क्वालीफाई न करने से ये सीटें खाली रह गई। इसके चलते काउंसलिंग के लिए 450 कैंडिडेट की लिस्ट आई है। वहीं सोर्सेज के मुताबिक काउंसलिंग में किसी भी कंडीशन में सीट्स फुल नहीं होगी। क्योंकि इन 450 कैंडिडेट्स में अधिकांश ने एक, दो नहीं कम से कम 10 से अधिक जिलों से आवेदन किया है। ऐसे में यह संख्या काफी कम होने की उम्मीद है। कट-ऑफ जानने को परेशान रहे कैंडिडेटटीईटी की कट-ऑफ लिस्ट जारी होने के साथ ही कैंडिडेट्स की बेचैनी बढ़ गई। मेरिट लिस्ट जानने के लिए सभी कैंडिडेट्स परेशान रहे। हालांकि शासन ने उनकी प्रॉब्लम को कम करने के लिए कट-ऑफ लिस्ट को इंटरनेट पर डाउनलोड कर रखा था। मगर हैवी फाइल होने से साइट पर लिस्ट नहीं खुल रही थी। कैंडिडेट्स घर के कंप्यूटर से लेकर साइबर कैफे तक चक्कर लगाते रहे। वहीं डायट में भी गोरखपुर के साथ प्रदेश के सभी जिलों की कट-ऑफ लिस्ट कैंडिडेट्स के लिए चस्पा थी।
वर्जन- गोरखपुर में टीईटी की 500 सीट्स है। इसके लिए 450 कैंडिडेट्स की लिस्ट आई है। क्योंकि 50 सीट्स शिक्षामित्र के लिए थी। काउंसलिंग फ्राइडे से स्टार्ट होगी। सभी कैंडिडेट्स जरूरी डाक्यूमेंट्स लेकर काउंसलिंग के लिए समय पर पहुंचे। रेनू चतुर्वेदी, प्रिंसिपल डायट ---------- बहुत रुलाया कट ऑफ लिस्ट ART CAT/SUB-CAT - Male - Female General - 131 - 126SC - 121 - 112
ST - 122 - 112 OBC - 129 - 120 Science CAT/SUB-CAT - Male - Female General - 131 - 128 SC - 119 - 113 ST - 122 - 109OBC - 128 - 124
Special CAT PH 5 - 123 - 116 PH 6 - 126 - 109 PH 7 - 128 - 120 DFF 8 - 119 - 120 EX 9 - 113 - 83