एक समय था जब गोरखपुर को क्राइम की वजह से दूसरा शिकागो कहा जाता था. सिस्टम में सुधार आया और यहां अपराध पर लगाम लगा लेकिन आज भी रेंज के चार जिलों में सबसे अधिक चोर लुटेरे और डकैत गोरखपुर में ही हैं. हाल ही में डीआईजी ने चारों जिलों में एक्टिव लूट डकैती नकबजनी चोरी और वाहन चोरी करने वाले बदमाशों को वेरिफाइड कराया. इसमें जो आंकड़ा निकला इससे पता चला कि मंडल के चार जिले में सबसे अधिक बदमाशों की सख्ंया गोरखपुर में है.


गोरखपुर (ब्यूरो).पब्लिक की सम्पत्ति को नुकसान पहुंचाने वाले 10 साल से एक्टिव शातिर बदमाशों की लिस्ट पुलिस ने अभियान चलाकर तैयार कर ली है, जिसमें लूट में 1728, डकैती में 446, नकबजनी में 1476, चोरी में 1857 और वाहन चोरी में 1560 समेत कुल 7067 बदमाशों का पुलिस ने सत्यापन किया है। सर्किल में हैं 398 लुटेरेगोरखपुर सर्किल में पुलिस ने लूट की घटना को अंजाम देने वाले 1728 बदमाशों में से 1324 का सत्यापन किया, जिसमें 153 जेल में हैं। 768 बदमाश मौजूद हैं और 398 फरार हैं। इसमे से 5 की मौत हो चुकी है। सर्किल में डकैती के 122 बदमाश फरार
गोरखपुर सर्किल में डकैती में शामिल कुल 446 बदमाशों में से 353 का पुलिस ने सत्यापन किया, जिसमें 33 जेल, 197 मौजूद, 122 फरार और एक बदमाश की मौत हो चुकी है। नकबजनी में 1476 बदमाशों में से 1174 का पुलिस ने सत्यापन किया, जिसमें 110 जेल में, 742 मौजूद और 322 बदमाश फरार हैं। इसी तरह चोरी में कुल 1857 बदमाशों में से 1373 बदमाशों का सत्यापन किया गया, जिसमें 77 जेल में, 1026 मौजूद, 266 फरार और 4 बदमाश की मौत हो चुकी है। वाहन चोरी में 1560 बदमाशों में 1290 का सत्यापन किया गया, जिसमे 101 जेल में, 812 मौजूद, 376 फरार और एक बदमाश की मौत हो गई है। जिले में ऐसे अपराधी जिला --- लूट --- डकैती -- नकबजनी -- चोरी -- वाहन चोरी गोरखपुर - 971 --- 204 --- 777 ------ 1196 -- 514 देवरिया -- 539 --- 182 --- 335 ------ 195 --- 586कुशीनगर - 106 -- 38 ---- 186 ------- 266 --- 254महराजगंज - 112 - 22 ---- 178 -------- 200 --- 206 अगस्त 2022: जंगल धूषण स्थित सुशांत सिटी में एक घर से चोरों ने सात लाख का माल उड़ा दिया। उस वक्त घर के ऑनर ताला बंद कर बाहर गए थे।जून 2022: चौरीचौरा थाना क्षेत्र में लुटेरों ने असलहा सटाकर एक महिला से 3 लाख रुपए के जेवरात लूट लिए। घटना के समय महिला घर में सो रही थी। जून 2022: गोला इलाके में एक ग्राहक सेवा केन्द्र में घुसकर बदमाशों ने ढाई लाख रुपए लूट लिए।गोरखपुर सर्किल में चोरी, लूट, डकैती, नकबजनी, वाहन चोरी जैसी घटनाओं में शामिल बदमाशों का सत्यापन कराया गया है। एक्टिव बदमाशों की अब पुलिस निगरानी करेगी। जो फरार चल रहे हैं, उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जाएंगे। जे। रविन्द्र गौड़, डीआईजी रेंज

Posted By: Inextlive