- छेड़खानी से तंग किशोरी ने खुद को लगाई थी आग

- तीन के खिलाफ हुआ मुकदमा, कोर्ट में किए गए पेश

GORAKHPUR: पिपराइच एरिया में छेड़छाड़ से आहत किशोरी के खुदकुशी करने के मामले में तीन आरोपितों को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया। कोर्ट के आदेश पर आरोपित युवक, उसके मां और पिता को जेल भेजा गया। पिपराइच के विधायक महेंद्र पाल सिंह ने पीडि़त परिवार से मुलाकात की। उन्होंने हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। विधायक ने कहा कि आरोपियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई के लिए पुलिस को निर्देशित किया गया है। एसएसपी से कहा गया है कि छेड़छाड़ जैसी घटनाओं की शिकायत मिलने पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई में कोई कोताही न बरती जाए।

कोचिंग से लौटते समय की बदसलूकी

पिपराइच एरिया की एक किशोरी के कोचिंग से लौटते समय मोहल्ले का युवक उसके साथ अक्सर छेड़छाड़ करता रहता था। सोमवार को कोचिंग से लौट रही किशोरी को देखकर उसने गलत हरकतें की। इससे परेशान किशोरी घर पहुंची। उसने खुद को आग लगा ली। जानकारी होने पर परिजन उसे अस्पताल ले गए। मंगलवार की दोपहर उपचार के दौरान उसकी मौत होने पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी।

आहत किशोरी ने खुद को लगाई आग

छेड़छाड़ से आहत किशोरी के सुसाइड करने की घटना पर पुलिस तत्काल हरकत में आई। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपित युवक हरीश, उसके पिता चंद्रिका और मां उषा देवी के खिलाफ केस दर्ज किया। पुलिस का कहना है कि बुधवार को तीनों को अरेस्ट कर गुरुवार को उनको कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट के आदेश पर उनको जेल भेज दिया गया।

घटना में शामिल आरोपियों को अरेस्ट करके कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट के आदेश पर तीनों को जेल भेज दिया गया है।

अनिल उपाध्याय, एसओ पिपराइच

Posted By: Inextlive