शादी समारोहों में चोरी की घटनाएं शुरू हो गई हैं. सहारा एस्टेट कैंपस के मैरिज हाल में बुधवार रात शादी समारोह में अंजान महिला ने दुल्हन के 10 लाख रुपए की ज्वेलरी पार कर दी. डाल पर आई ज्वेलरी की चोरी से हड़कंप मच गया. सीसीटीवी फुटेज में एक अंजान महिला बैग लेकर मैरिज हाल से बाहर जाती नजर आई है. महिला के बारे में कोई जानकारी नहीं दे पा रहा है. खोराबार पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है.


गोरखपुर (ब्यूरो)। गगहा के रियाव निवासी गुड्डू शाही और उनके भाई धीरेंद्र कुमार शाही, खोराबार के सिक्टौर में मकान बनवाकर रहते हैं। धीरेंद्र बैंकॉक में काम करते हैं। बुधवार रात उनकी बेटी की शादी सहारा एस्टेट के मैरिज हाउस में थी। जौनपुर से बारात आई। शादी में समारोह में दुल्हन पक्ष के लोगों ने कमरे बुक करवा लिए थे। रात में कार्यक्रम शुरू हुआ तो लोग जयमाल में बिजी हो गए। दूल्हा-दुल्हन को आशीर्वाद देते हुए लोग फोटो सेशन कराने लगे।अंजान महिला ले गई ज्वेलरी से भरा बैग इस दौरान मौका देखकर एक अंजान महिला मैरिज हाल में घुस गई। वह दुल्हन की ज्वेलरी से भरा बैग लेकर चली गई। उसमें करीब 10 लाख रुपए की ज्वेलरी थी, जिसमें हार,
कंगना सहित अन्य ज्वेलरी थी। शादी के दौरान जब डाल पर ज्वेलरी की जरूरत पड़ी तो लोगों ने उसकी खोजबीन की, लेकिन नहीं मिल पाया। ज्वेलरी चोरी होने से लोगों में हड़कंप मच गया। डॉयल 112 को सूचना दी गई। खोराबार पुलिस मामले की जांच में पहुंची। सीसीटीवी खंगालने पर एक महिला मैरिज हाल से रुपए से भरा बैग लेकर जाती नजर आई। मैरिज हाल, कार्यक्रम में बरतें ये सावधानी - मैरिज हाल के भीतर कीमती सामान रखने पर उसकी प्रॉपर निगरानी करें।


- ज्वेलरी, नकदी वाले कमरे में परिवार के सदस्य मौजूद रहें। किसी अंजान को एंट्री ना दें। - मैरिज हाल में सीसीटीवी कैमरों को दुरुस्त रखें। संदिग्धों पर बराबर नजर बनाएं रखें। - शादी समारोहों में अंजान महिलाओं और बच्चों का रैकेट चोरी करता है। इनसे सजग रहें। - शादी कार्यक्रम में अधिकांश लोग एक दूसरे से परिचित नहीं होते हैं। इसलिए सतर्कता जरूरी है। वर्जन ज्वेलरी चोरी की छानबीन की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज में एक महिला नजर आई है। उसके बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। नरेंद्र कुमार सिंह, एसएचओ, खोराबार

Posted By: Inextlive