शाहपुर एरिया के शक्तिनगर कॉलोनी में गुरुवार देर रात झगड़ा छुड़ाने गए युवक को मनबढ़ों ने ईंट से कूंचकर मार डाला. शुक्रवार को घटना में शामिल तीन आरोपितों को पुलिस ने पकड़ लिया. एसएचओ ने बताया कि आरोपित सुरेंश सिंह सागर सिंह बद्री सिंह को अरेस्ट करके खून से सनी ईंट बरामद की गई है.


गोरखपुर (ब्यूरो).शाहपुर, शक्तिनगर कॉलोनी में अर्जुन, पत्नी और बच्चों के साथ रहकर मजदूरी करता था। गुरुवार रात उसके पड़ोसी सुरेश के घर में परिवार के लोग मारपीट करने लगे। अर्जुन झगड़े में बीच बचाव करने गया तो उन लोगों ने अर्जुन को ईंट से कूंचकर मार डाला। अर्जुन की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। महराजगंज के आरोपित, पुलिस ने भेजा जेल पुलिस से जुड़े लोगों ने बताया कि आरोपी सुरेश सिंह और सागर सिंह सगे भाई हैं। दोनों ने अपने पिता बद्री सिंह के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया। आरोपित पिता और दोनों बेटे मूल रूप से महराजगंज के परसा बुजुर्ग थाना श्यामदेउरवा के रहने वाले हैं। शाहपुर के शक्तिनगर में मकान बनवाकर रहते हैं। घटना की सूचना पर फौरन कार्रवाई की गई। आरोपितों को अरेस्ट कर लिया गया। अर्जुन के मर्डर में इस्तेमाल ईंट भी बरामद हुई है। रणधीर मिश्रा, एसएचओ, शाहपुर

Posted By: Inextlive