- सैटरडे को 21,653 लोगों को लगी वैक्सीन की सेकेंड डोज, अब दोनों डोज लेने वाले लोगों की संख्या 4.02 लाख

KANPUR: सिटी में कोरोना संक्रमण से वैक्सीन की पूरी सुरक्षा 4.02 लाख लोगो को मिल गई है। सैटरडे को सिटी में हुए कोविड वैक्सीनेशन में कुल 21,653 लोगों को वैक्सीन की सेकेंड डोज लगाई गई। एडी हेल्थ डॉ.जीके मिश्र ने जानकारी दी कि सैटरडे को कुल 77 सेंटर पर वैक्सीनेशन हुआ। इस दौरान 45 साल से ज्यादा उम्र के कुल 16450 लोगों को वैक्सीन लगाने की कैपेसिटी थी। शाम तक 13,568 लोगों को वैक्सीन लगाई गई।

14.54 लाख लोगों को फ‌र्स्ट डोज

18-44 साल के लोगों के वैक्सीनेशन की भी 16450 डोज की ही कैपेसिटी रखी गई थी। जिसमें शाम तक 8085 लोगों ने वैक्सीन की सेकेंड डोज लगवाई। सिटी में अब तक 14.54 लाख लोगों को फ‌र्स्ट डोज लगी है। जबकि 4.02 लाख लोगों को सेकेंड डोज भी लग गई है। सिटी में अब तक लक्ष्य के 50 फीसदी से ज्यादा लोगों को पहली या दोनों डोज लग चुकी है। वहीं सीएमओ डॉ। नेपाल सिंह ने जानकारी दी कि संडे को शहर में कोविड वैक्सीनेशन नहीं होगा।

Posted By: Inextlive