kanpur@inext.co.in KANPUR: शहर में आंशिक लाक डाउन का फॉर्मूला पूरी तरह कारगर रहा है. नतीजे तो कम से कम यही बता रहे हैं. नए कोरोना संक्रमितों की संख्या में तेजी से

- शहर में तेजी से सुधर रहे हैं कोरोना संक्रमण के हालात, एक्टिव केस बचे 7461 हुई

- रिकॉर्ड सैंपलिंग में भी पॉजिटिविटी रेट 5 परसेंट

>kanpur@inext.co.in

KANPUR: शहर में आंशिक लाक डाउन का फॉर्मूला पूरी तरह कारगर रहा है। नतीजे तो कम से कम यही बता रहे हैं। नए कोरोना संक्रमितों की संख्या में तेजी से कमी आई है। टयूजडे को 407 नए केस मिले। जबकि 1227 पेशेंट्स ठीक हो गए। इसी के साथ एक्टिव केसेस की संख्या घट कर 7461 रह गई। सिटी में अब तक होम आइसोलेशन में 60,710 पेशेंट्स ठीक हो चुके हैं.जबकि कोविड अस्पतालों अब तक 10,237 पेशेंट्स डिस्चार्ज किए गए।

18 पेशेंट की मौत

टयूजडे को स्वस्थ हुए कोरोनो संक्रमितों में 88 पेशेंट्स को कोविड अस्पतालों से डिस्चार्ज किया गया। सबसे ज्यादा 45 पेशेंट हैलट से डिस्चार्ज किए। टयूजडे को 18 संक्रमितों की मौत की सूचना स्वास्थ्य विभाग की ओर से दी गई। सबसे ज्यादा 5 मरीजों की एलएलआर अस्पताल में मौत हुई। जबकि कांशीराम, नारायणा और रामा अस्पताल में 2-2 संक्रमितों ने दमतोड़ दिया।

रिकॉर्ड सैंपलिंग में भी गिरा रेट

सिटी में ट्यूजडे को 8 हजार से ज्यादा सैंपल की जांच की गई। स्वास्थ्य विभाग की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक 8039 सैंपल की जांच की गई। इसमें से स्वास्थ्य विभाग के 6141 सैंपल थे। जबकि प्राइवेट लैब में 1589 सैंपल की जांच की गई। 8 हजार सैंपल में 4742 आरटीपीसीआर जांच के लिए भेजे गए। जबकि 3241 सैंपल की एंटीजेन किट से जांच की गई।

फैक्टफाइल-

88.77 परसेंट- कोरोना संक्रमितों का रिकवरी रेट

5.06 परसेंट- जांच में संक्रमण पुष्टि की दर

1.89 परसेंट- मार्टेलिटी रेट

Posted By: Inextlive