-- चीन से नहीं आ पा रही मशीनें, डाई व केमिकल, फैक्ट्रियों का प्रोडक्शन गिरा

KANPUR: कोरोना वायरस के कारण सिटी की इंडस्ट्री भी प्रभावित है। प्लास्टिक के साथ रबर फुटवियर इंडस्ट्री भी प्रभावित है। चीन से पॉली व ईथर केमिकल भी नहीं आ पा रहा है। इसकी वजह से फुटवियर इंडस्ट्रीज प्रभावित है। खासतौर रबर प्रोडक्ट नहीं तैयार हो पा रहे हैं।

20 करोड़ का टर्नओवर

सिटी में फुटवियर सहित 40 से अधिक रबर प्रोडक्ट फैक्ट्री हैं। इनका लगभग 20 करोड़ का टर्नओवर है। इनमें सबसे अधिक पॉली व ईथर केमिकल का यूज हो रहा है। जो चीन से आता है। प्लास्टिक से बनने वाली चीजों के लिए मशीनें, डाई व केमिकल भी चीन से आना दो माह से बंद है जिसके कारण प्लास्टिक प्रोडक्ट भी नहीं बन पा रहे हैं। इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के अध्यक्ष व रबर फुटवियर कारोबारी आलोक अग्रवाल ने बताया कि रबर के प्रोडक्ट बनाने की मशीनरी, मोल्ड्स, डाई व फुटवियर कंपोनेंट चीन से आते हैं। सबसे ज्यादा कमी पॉली केमिकल की है इससे रबर इंडस्ट्रीज प्रभावित है।

Posted By: Inextlive