- ज्यादा वक्त तक हॉस्पिटल और घर में रहने वाले लोगों में सामने आ रही ऑस्टियोमेलेशिया की प्रॉब्लम

- डॉक्टर्स के पास पहुंच रहे पेशेंट्स, इस समस्या से हड्डियां कमजोर होने के साथ रहता है टूटने का खतरा

KANPUR: कोरोना काल में बड़ी संख्या में संक्रमित होम आइसोलेशन में या कोविड अस्पतालों में रहे। वहीं इस बीच कोरोना कफ्र्यू की वजह से एक महीने से ज्यादा समय तक बाकी लोग भी घरों में ही रहे। कोरोना संक्रमण की वजह से लोगों में कई तरह की समस्याएं सामने आई हैं। वहीं एक समस्या जोकि हड्डियों से जुड़ी है जिसे ऑस्टियोमेलेशिया कहते हैं,इसके पेशेंट्स भी लगातार डॉक्टर्स के पास पहुंच रहे हैं। खास बात यह है कि यह प्रॉब्लम कोरोना से रिकवर हो चुके और सामान्य लोग दोनों में आ रही है। जिसकी एक बड़ी वजह लोगों का धूप के प्रति कम हुआ एक्सपोजर है। ऑर्थोपेडिक एक्सप‌र्ट्स का मानना है कि सामान्य दवाओं से ही इस प्रॉब्लम को दूर किया जा सकता है।

d>€Øæð´ ÕÉU¸è ØãU ÂýæòŽÜ×

âèçÙØÚ ¥æò‰ææðüÂðçÇU·¤ âÁüÙ ÇUæò.ȤãUè× ¥¢âæÚUè ÕÌæÌð ãUñ´ ç·¤ ·¤æðÚæðÙæ ⢷ý¤×‡æ ·ð¤ ÎæñÚ ×ð´ ÕǸUè ⢁Øæ ×ð´ Üæð» ãUæòçSÂÅUÜ ¥æñÚ ãUæð× ¥æ§âæðÜðàæÙ ×ð´ ÚãUð। ©UÙ·¤è ÇUæØÅU æè ÂýææçßÌ ÚãUè। §â·ð¤ ¥Üæßæ âæ×æ‹Ø Üæð»æð´ ×𴠏æè ƒæÚ âð ÕæãUÚ ·¤× çÙ·¤ÜÙð ·¤è ßÁãU âð Šæê ·ð¤ ÂýçÌ °€âÂæðÁÚ ·¤× ãUæð »Øæ। çÁââð çßÅUæç×Ù-ÇUè ·¤è çÇUçȤçàæ°´âè ÕÉU¸ »§ü ãUñ। çÁâ·¤è ßÁãU âð ¥æòçSÅUØæð×ðÜðçàæØæ ·¤è ÂýæòŽÜ× âæ×Ùð ¥æ ÚãUè ãUñ। §â â×SØæ âð ãUçÇU÷ÇUØæ¢ ·¤×ÁæðÚ ãUæðÌè ãUñ´ ¥æñÚ ©UÙ·ð¤ ÅUêÅUÙð ·¤æ æÌÚæ æè ÕÉU¸ ÁæÌæ ãUñ। ßãUè´ Õ‘¿æð´ ×¢ð §â·¤è ßÁãU âð ÕæðÙ çÇUȤæç×üÅUè ·¤è ÂýæòŽÜ× æè ¥æÌè ãUñ।

क्या हैं लक्षण-

- पीठ में दर्द होना, हाथ और पैर के ज्वाइंट्स में दर्द होना, कमजोरी महसूस करना। ज्यादा वेट सहने वाली हड्डियों में कमजोरी।

क्या हैं वजहें-

- विटामिन-डी की कमी

- विटामिन डी का कम अब्र्जाब्शन

-धूप में कम निकलना

- दिल की अनियमित धड़कन

- इंफेक्शन

कैसे करें बचाव-

- धूप में अपने एक्सपोजर को बढ़ाएं,

- विटामिन डी से युक्त चीजों का सेवन करें

- मछली, अंडे की जर्दी को खाने में शामिल कर सकते हैं

- वेजिटेरियन हैं तो फॉर्टिफाइड फूड लें सकते हैं जैसे दूध, ब्रेड, दही

- अब इडेबल ऑयल में भी विटामिन डी को फोर्टिफाइड किया जाता है।

- कैल्शियम, फास्फोरस और विटामिन डी की दवा भी डॉक्टर की सलाह पर खा सकते हैं।

कैसे पता चले ऑस्टियोमेलेशिया है।

- बोन मिनरल डेंसिटी टेस्ट, विटामिन-डी की जांच।

कोरोना से रिकवर हो चुके और सामान्य लोगों में भी ऑस्टियोमेलेशिया की प्रॉब्लम आ रही है। जिसकी एक बड़ी वजह लोगों का धूप के प्रति कम हुआ एक्सपोजर है.सामान्य दवाओं से ही इस प्रॉब्लम को दूर किया जा सकता है।

डॉ। फहीम अंसारी, सीनियर ऑर्थोपेडिक सर्जन

Posted By: Inextlive