- नाबालिग बच्चे हुए अनाथ, बूढ़े मां-बाप का सहारा छिना

UNNAO: सदर तहसील के ग्राम लालता खेड़ा मजरे गोहना में मगंलवार सुबह आकाशीय बिजली गिरने से एक नव दंपति की मौत हो गयी। उनके न रहने से दो नाबालिग पुत्र, एक पुत्री व अन्धे पिता व अपाहिज माता का सहारा छिन गया। इस घटना से आसपास के ग्रामीणो का पूरे दिन तांता लगा रहा।

छप्पर के नीचे बैठे थे

घटना के समय मृतक विलास यादव उर्फ बउवा पत्नी कुसमा के साथ दरवाजे पर छप्पर के नीचे बैठे थे। तेज गरज चमक के साथ गिरी आकाशीय बिजली से दंपति पूरी तौर से जल गए। जब तक ग्रामीण उन्हें कहीं उपचार के लिए ले जाते उनकी मौत हो गयी। इससे गांव में कोहराम मच गया। देखते ही देखते भीड़ लग गयी। पास पड़ोस के गांव के लोग भी आ गए। सभी की आंखें घटना को देखकर नम रहीं।

कैसे होगी परवारिश

मृतक के दो पुत्रों में गुलशन क्ख् व विशाल 7 वर्ष का है। दो बेटियों में अंजू की शादी हो चुकी है। संजू क्म् बर्षीय का विवाह होना है। सभ“ बच्चे माता पिता की दुर्घटना में मौत से अनाथ हो गये। उनका रोरो कर बुरा हाल रहा। किसी भी सांत्वना पर न उनका भरोसा हो पा रहा और न ही धीरज बंध पा रहा था।

माता-पिता की कौन करेगा देखभाल

पिता रामाऔतार यादव व उनकी पत्नी मृतक दंपति के ही साथ रहते थे। ग्रामीणों ने बताया कि पिता को आंखों से कुछ दिखाई नही देता है। वही मां पैर टूटने से चल फिर नही पाती है। मृतक दंपति ही अपने बूढ़े मां-बाप की सेवा करते थे। उनके न रहने पर कौन इनकी देखभाल करेगा, इसकी चर्चा होती रही।

Posted By: Inextlive