- 61 किमी प्रतिघंटा की गति से धूल भरी आंधी

- रात को बदला मौसम, गरज चमक के साथ हुई बारिश

- 40 डिग्री सेल्सियस पहुंचा पारा, पेड़ और होर्डिंग टूटे

आगरा: तेज धूप के बाद रविवार रात को मौसम बदल गया। 61 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से धूल भरी आंधी चली, इसके साथ ही गरज चमक के साथ बारिश शुरू हो गई। कुछ देर की बारिश से ही गर्मी से राहत मिल गई। सुबह 10 बजे के बाद धूप तेज होती गई, इसके साथ ही लू चलने लगी। दोपहर में तेज धूप निकली। लू से लोग परेशान रहे। इससे अधिकतम तापमान सामान्य 43 डिग्री सेल्सियस से तीन डिग्री सेल्सियस कम 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्य 26 डिग्री सेल्सियस से एक डिग्री सेल्सियस कम 25.9 डिग्री सेल्सियस रहा। रात को धूल भरी आंधी चलने लगी। 61.2 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से चली धूल भरी आंधी से पेड और होर्डिंग टूट गए। इसके साथ ही गरज चमक के साथ बारिश शुरू हो गई। कमला नगर, दयालबाग, यमुना पार, बल्केश्वर, एमजी रोड, सिकंदरा के साथ ही देहात में कई जगह पर 10 से 15 मिनट के लिए तेज बारिश हुई। आंधी से पेड़ और हार्डिंग टूट गए। रात में तेज हवा चलती रही। इससे गर्मी से राहत मिल गई।

दो जून से बारिश की संभावना

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि सोमवार और मंगलवार को तेज धूप निकलेगी। इससे तापमान बढ़ जाएगा। दो जून से मौसम बदल जाएगा। चार जून तक बादल छाने के साथ बारिश हो सकती है। इससे तापमान में गिरावट आएगी।