- ठगी की जानकारी दिल्ली पुलिस को होने के मिले सुराग

- दिल्ली में अवैध रूप से रह रहे नाइजीरियन की जानकारी मिली

kanpur : नाइजीरियन नागरिक ओकुवारिमा मोसिस और महिला मित्र मैंडी की गिरफ्तारी के बाद दिल्ली पुलिस की मिलीभगत के सुराग क्राइम ब्रांच को मिले थे। इसके बाद ही दिल्ली के वरिष्ठ अधिकारियों ने भी क्राइम ब्रांच के पूर्व एडीसीपी से सम्पर्क कर नाइजीरियन के इलाकों के बारे में जानकारी ली। जिसके बाद दिल्ली पुलिस भी हरकत में आई और नौ नाइजीरियन नागरिक को डिपोर्ट कर दिया गया।

व्हाट्सएप ग्रुपों से मिली जानकारी

नाइजीरियन नागरिक की महिला साथी की गिरफ्तारी के बाद क्राइम ब्रांच को कुछ व्हाट्सएप ग्रुप और मैसेज मिले थे। जिसके जरिए यह जानकारी हुई कि दिल्ली के उत्तम नगर में बहुत सारे नाइजीरियन नागरिक रह रहे हैं। चैट में इस बात का भी खुलासा हुआ कि दिल्ली पुलिस से सांठगांठ पर ज्यादा दबाव होने पर योजनाबद्ध तरीके से एक दो नाइजीरियन को पुलिस डिपोर्ट कर देती थी।

एडीसीपी से िकया संपर्क

इस तथ्य के सामने आने के बाद दिल्ली पुलिस के उच्च अधिकारियों ने पूर्व एडीसीपी क्राइम से सम्पर्क किया। उनसे नाइजीरियन नागरिकों की लोकेशन के और व्हाट्स एप चैट की डिटेल मंगाई गई। जिसके बाद सेटरडे को दिल्ली पुलिस ने उत्तम नगर समेत आसपास के इलाकों में छापेमारी कर अवैध तरह से रह रहे नाइजीरियन नागरिकों को पकड़ा और एम्बेसी को सूचना देने के साथ ही नौ नाइजीरियन को भारत से डिपोर्ट किया। दिल्ली पुलिस के उच्च अधिकारियों ने क्राइम ब्रांच से उनकी विवेचना में साथ देने का आश्वासन दिया है।

Posted By: Inextlive