प्रॉपर्टी टैक्स में कई गुना रेट बढ़ाए जाने को लेकर नगर निगम ने सख्ती बरती है. इसके लिए नगर निगम में आने वाली शिकायतों का समाधान करने के लिए जोन-5 में पहला कैंप लगेगा. इस कैंप में कमर्शियल रेजिडेंशियल समेत अन्य टैक्स में गड़बड़ी होने को लेकर जांच की जाएगी.

कानपुर(ब्यूरो)। प्रॉपर्टी टैक्स में कई गुना रेट बढ़ाए जाने को लेकर नगर निगम ने सख्ती बरती है। इसके लिए नगर निगम में आने वाली शिकायतों का समाधान करने के लिए जोन-5 में पहला कैंप लगेगा। इस कैंप में कमर्शियल, रेजिडेंशियल समेत अन्य टैक्स में गड़बड़ी होने को लेकर जांच की जाएगी।

बीस परसेंट नोटिस की जांच
सैटरडे को हुए नगर निगम सदन में पार्षदों ने हल्ला भी बोला था। भाजपा पार्षद दल के उपनेता सत्येंद्र मिश्र ने कहा कि प्रॉपर्टी सर्वे के नाम पर खेल चल रहा है। रेजिडेंशियल को कमर्शियल दिखाया जा रहा है। जनता परेशान हो रही है। 35 वार्डों में सर्वे करके लोगों को भेजी गई। नोटिस में कई गुना टैक्स है। नोटिस भेजने से पहले अफसरों को हर वार्ड में कम से कम बीस परसेंट नोटिस की जांच करनी चाहिए थी, उसके बाद नोटिस भेजी जाती है। अगर ऐसा हुआ है तो सदन को दिखाया जाए।

सुबह दस बजे से कैंप
नोटिस की आपत्ति के लिए जोन-5 में श्रीमुनि स्कूल गोङ्क्षवद नगर में सुबह 10 से दोपहर दो बजे तक कैंप लगाया जाएगा। इसमें जनता अपने नोटिस पर आपत्ति लगाकर अफसरों को दे सकती है। केंप में जोनल अफसरों के साथ नगर आयुक्त शिव शरणप्पा जीएन भी बैठेंगे। नगर आयुक्त शिव शरणप्पा जीएन ने कहा कि शिविर लगाया जा रहा है ताकि नोटिसों की जांच हो सके। आपत्ति सही मिलने पर कार्रवाई होगी।

Posted By: Inextlive