बिहार के चुनावी दंगल में एक के बाद एक दांव व सियासी उठापटक का दौर जारी है। नीतीश-लालू से अलग हुए मुलायम सिंह यादव ने तीसरा मोर्चा बनाया है। जिसमें सपा के अलावा शरद पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी एनसीपी पीए संगमा की पार्टी और बिहार के नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री देवेन्द्र प्रसाद यादव की समाजवादी जनता दल शामिल हुए हैं। एनडीए व महागठबंधन के बाद यह तीसरा गठबंधन है जो बिहार चुनाव में ताल ठोंकने जा रहा है। गुरुवार को सपा के राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव ने इसकी घोषणा की।


रघुनाथ झा सपा में शामिल लखनऊ में विक्रमादित्य स्थित पार्टी मुख्यालय पर सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के साथ तीसरे मोर्चे में शामिल सभी प्रमुख नेताओं की बैठक हुई। जिसमें मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, पश्चिम बंगाल में सपा के वरिष्ठ नेता किरयमय नंदा और सपा की बिहार इकाई के रामचंद्र सिंह यादव मौजूद थे। रामगोपाल यादव ने बताया कि तीसरा मोर्चा बिहार की सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगा। इस दौरान राजद के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ झा भी मौजूद थे। झा के भी सपा में अधिकृत रूप से शामिल होने की जानकारी दी गई। अगली मीटिंग पटना में
पटना में शुक्रवार को तीसरे मोर्चे के नेताओं की अगली व अहम बैठक होगी। इसी बैठक में बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर सीटों के बंटवारे पर मंथन किया जाएगा। बता दें कि चुनाव में सम्मानजनक सीटें नहीं मिलने पर सपा महागठबंधन से अलग हो गई थी। जानकार बताते हैं कि तीन गठबंधन की इस तिकड़ी ने वोटों की गुणा-गणित लगाने वालों की मुश्िकलों को बढ़ा दिया है।

Posted By: Inextlive