- संक्रमण की वजह से दो मरीजों की गई जान

LUCKNOW: राजधानी में एक बार फिर से कोरोना ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है, जहां लगातार कई दिनों से संक्रमितों की संख्या डिस्चार्ज होने वालों से अधिक बनी हुई है। सोमवार को जारी आंकड़ों के अनुसार 315 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। वहीं 290 मरीज कोरोना से पूरी तरह ठीक होने के बाद अस्पतालों से डिस्चार्ज किए गए और 2 लागों की संक्रमण के चलते जान गई।

52 हुये होम आइसोलेट

सोमवार को कोविड प्रोटोकाल के तहत 111 मरीजों को अस्पताल आवंटित किए गए और देर शाम तक 59 मरीजों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया। 52 मरीजों ने होम आइसोलेशन का अनुरोध किया है। राजधानी में एक्टिव होम आइसोलेट मरीजों की संख्या अब 2213 हो गई है। वहीं 49917 मरीज पूरी तरह ठीक हो चुके हैं।

8795 सैंपल लिये गये

सर्विलांस एवं कांटेक्ट ट्रेसिंग के आधार पर सोमवार को टीमों ने रिकॉर्ड 8795 लोगों के सैंपल लेकर जांच के लिए केजीएमयू भेजे गए। कोविड कंट्रोल रूम से होम आइसोलेशन के 2043 मरीजों से उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली गई और हेलो डॉक्टर सेवा पर 119 मरीजों ने स्वास्थ्य संबंधी परामर्श लिया।

बाक्स

यहां मिले संक्रमित

एरिया संख्या

गोमती नगर 39

इंदिरा नगर 34

रायबरेली रोड 29

आशियाना 16

आलमबाग 20

चौक 21

महानगर 10

हजरतगंज 19

विकास नगर 18

नोट- अन्य एरिया में भी कोरोना संक्रमित मिले हैं।

बॉक्स

कंट्रोल रूम कर रहा निगरानी

सोमवार को कोविड-19 कंट्रोल रूम से होम आइसोलेशन के 2043 मरीजों से फोन द्वारा उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली गई। साथ ही हेलो डॉक्टर सेवा में 119 मरीजों द्वारा स्वास्थ संबंधी परामर्श लिया गया।

बॉक्स

यहां ले सकते हैं जानकारी

हेलो डॉक्टर सेवा में 0522-3515700 कोविड संबंधित जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

कोविड कमांड कंट्रोल रूम लखनऊ 0522-4523000, 0522-2610145

Posted By: Inextlive