हजरतगंज थाना में एक महिला ने रेप व ठगी का केस दर्ज कराया था। आरोप था कि मैट्रीमोनियल विज्ञापन के जरिए महिला के पास शादी का प्रस्ताव आया था। महिला को कॉल कर खुद को सिविल जज बताया था। आरोपी ने महिला से मुलाकात भी की और इस दौरान उसने शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध भी बनाए।


लखनऊ (ब्यूरो)। सरकारी ओहदे पर तैनात तलाकशुदा व विधवा महिलाओं को शादी का झांसा देकर उनसे ठगी करने वाले एक शख्स को साइबर क्राइम सेल ने गिरफ्तार किया है। शातिर अब तक 15 से ज्यादा महिलाओं को अपने जाल में फंसाकर ठगी की वारदात को अंजाम दे चुका है। कानपुर के इस शख्स ने लखनऊ में तैनात रेलवे में कार्यरत महिला अधिकारी को अपने जाल में फंसाकर करीब 50 लाख रुपये की ठगी की थी। यहीं नहीं, वह खुद को सिविल जज बता महिलाओं को अपने जाल में फंसाता था।ठगी के साथ रेप का भी केस दर्ज


साइबर क्राइम सेल प्रभारी रणजीत राय के अनुसार, हजरतगंज थाना में एक महिला ने रेप व ठगी का केस दर्ज कराया था। आरोप था कि मैट्रीमोनियल विज्ञापन के जरिए महिला के पास शादी का प्रस्ताव आया था। महिला को कॉल कर खुद को सिविल जज बताया था। आरोपी ने महिला से मुलाकात भी की और इस दौरान उसने शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध भी बनाए। झांसेे में लेकर 43 लाख 50 हजार रुपये कैश, पांच लाख की ज्वैलरी और दो एप्पल मोबाइल फोन, जिनकी कीमत 3 लाख 30 हजार रुपये थी, ले लिए। इसके बाद उसका फोन स्विच ऑफ हो गया। कई बार कॉल करने के बाद भी कोई संपर्क न होने पर महिला ने हजरतगंज थाना में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया।पुलिस के बुने जाल में फंस गयासाइबर क्राइम सेल प्रभारी ने बताया कि आरोपी को शिकंजे में फंसाने के लिए उसी की स्टे्रटेजी के तहत काम किया गया। पुलिस ने तलाकशुदा सरकारी महिला अफसर के नाम से फर्जी विज्ञापन दिया। शातिर उस जाल में फंस गया और कई कॉल के बाद वह पुलिस के शिकंजे में आया। बुधवार को साइबर क्राइम सेल की टीम ने आरोपी नवाबगंज निवासी विष्णु शंकर गुप्ता (30) को कानपुर से गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से चार लाख कैश, चार मोबाइल फोन और काफी ज्वैलरी बरामद हुई है।15 से 20 महिलाओं को बनाया शिकार

आरोपी से पूछताछ व उसके मोबाइल की डिटेल के अनुसार, उसके कांटैक्ट में 15 से 20 महिलाएं हैं, जिनसे वह लगातार संपर्क में है और उन्हें शादी का झांसा देकर ठग रहा था। आरोपी ने बताया कि अपने आप को वह सिविल जज बताकर लोगों को जाल में फंसाता था। आरोपी विष्णु शंकर गुप्ता ने एलएलबी की पढ़ाई की है और उसे जजों के बारे में पूरी जानकारी है। वह आसानी से लोगों को जज बनकर अपने जाल में फंसा लेता था। अब तक उसने कई महिलाओं को जाल में फंसा कर लाखों रुपये की ठगी की हैैं।

Posted By: Inextlive