- एक घंटे तक नहीं पहुंची एंबुलेंस और पुलिस, मौत

ष्द्मठ्ठश्र2@द्बठ्ठद्ग3ह्ल.ष्श्र.द्बठ्ठ

रुष्टयहृह्रङ्ख :

तेजीखेड़ा के जगजीवनराम रेलवे सुरक्षा बल अकादमी के पास फ्लाईओवर पर बाइक से जा रहे युवक को पीछे से अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे वह पुल के नीचे जा गिरा। लोगों ने इसकी सूचना एंबुलेंस और आलमबाग पुलिस को दी लेकिन एक घंटे तक न तो एंबुलेंस आई और ना ही पुलिस। बाद में पुलिस उसका शव जीप से लेकर चली गई।

मौके पर ही हो गई मौत

हरदोई बिलग्राम दुर्गागंज निवासी विशाल शुक्ला हाथरस में सीसीटीवी कैमरा लगाने का काम करता है। 14 अक्टूबर की रात को आलमनगर अशरफनगर निवासी रिश्तेदार विजय कुमार बाजपेई के घर आया था। शुक्रवार शाम को आलमबाग में रहने वाले चाचा पुत्ती के घर बाइक से विशाल जा रहा था। रास्ते में तेजीखेड़ा फ्लाईओवर के बीच में मोड़ पर पीछे से अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे वह ब्रिज की नीचे जा गिरा और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

कार सवार नशे में धुत बीजेपी नेता ने स्कूटी सवार दो बहनों को मारी टक्कर

नशे में धुत कार सवार ने जानकीपुरम में शुक्रवार देर शाम कार सवार नशे में धुत बीजेपी के मंडल उपाध्यक्ष ने स्कूटी सवार दो बहनों को टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल दोनों बहनों को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। लोगों ने मौके से आरोपी को पकड़ कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया।

यह है मामला

आयुष विहार कॉलोनी जानकीपुरम निवासी देवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि उनकी पत्‍‌नी विनीता अपनी छोटी बहन अर्चना के साथ स्कूटी से घर लौट रही थी। घर से थोड़ा पहले ही पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी। गाड़ी चला रहा आरोपी निकल कर भागने का प्रयास करने लगा, जिसे लोगों ने दबोच कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया है। इंस्पेक्टर जानकीपुरम ने बताया कि पकड़ा गया कार चालक नशे में था। उसकी पहचान जानकीपुरम निवासी सतीश यादव के रूप में हुई है। आरोपी भाजपा का मंडल उपाध्यक्ष है।

Posted By: Inextlive