आम महोत्सव के दौरान आम से बने विभिन्न व्यंजनों को भी पेश किया गया। जिसमें आम से बनी खीर कबाब कुल्फी लस्सी आइसक्रीम आदि लोगों को बहुत पसंद आई। यहां आपको आम से बने 50 से भी अधिक व्यंजनों का स्वाद मिलेगा। लोगों को आम की खीर और कुल्फी कुछ ज्यादा ही पसंद आ रही है।


लखनऊ (ब्यूरो)। एक किलो वजनी साहिब पसंद हो या राजावाला या फिर इलाइची की तरह दिखाने वाला आम। आमों की एक से बढ़कर एक वैराइटी देखकर सभी हैरान हो रहे थे। कुछ ऐसा ही नजारा सोमवार से अवध शिल्प ग्राम में शुरू हुए चार दिवसीय आम महोत्सव के दौरान देखने को मिला। जिसका उद्घाटन सीएम योगी आदित्यनाथ ने किया।करीब हजार करीब वैराइटीयहां करीब एक हजार वैराइटी के आमों की लंबी श्रृंखला मौजूद है। जिसमें वनराज, चोच, कलिय गोल, अरुणिमा, पीतांबर, हुस्नआरा, सेंसेशन, बारहमासी, फजली, लालीमा, सिंदूर, रोगिनी जर्दा बांबे येलो, सफेदा आदि शामिल हैं। यहां आपको दो-दो किलो का एक आम देखने को भी मिलेगा। वहीं पपीता की शक्ल का आम, अंगूर के शेप का आम आकर्षण का प्रमुख केंद्र बने हैं। इन आमों के साथ आम महोत्सव के पहले दिन लोग फोटो और सेल्फी लेने में भी पीछे नहीं रहे। आम खीर और कुल्फी खास


आम महोत्सव के दौरान आम से बने विभिन्न व्यंजनों को भी पेश किया गया। जिसमें आम से बनी खीर, कबाब, कुल्फी, लस्सी, आइसक्रीम आदि लोगों को बहुत पसंद आई। यहां आपको आम से बने 50 से भी अधिक व्यंजनों का स्वाद मिलेगा। लोगों को आम की खीर और कुल्फी कुछ ज्यादा ही पसंद आ रही है।आम एक पूर्ण आहार

कार्यक्रम के दौरान सीएम योगी ने कहा कि यूपी के लोग आम के गुणों से अवगत है। चटनी, आचार, मुरब्बा या फिर आमरस की बात हो या फिर पके आम को खाने का आनंद, यह एक पूर्ण आहार प्रदान करता है। आम अनेक विटामिन का स्रोत है। किसानों ने इस फसल को देश-दुनिया में आगे बढ़ाने का काम किया। प्रदेश में आम का उत्पादन प्रति हेक्टेयर देश की तुलना में दोगुना है। यहां पर अन्य फल-सब्जी आदि की प्रदर्शनी लगे, ताकि ज्यादा से ज्यादा फायदा मिले।आर्गेनिक आम पर भी फोकस होसीएम योगी ने कहा कि यहां आर्गेनिक आम देखने को नहीं मिला, जिसकी डिमांड अधिक है। ऐसे में हमें आम की आर्गेनिक खेती की ओर जोर देना होगा। इससे बेहतर परिणाम मिलेंगे। आधुनिक तकनीक अपनाते हुए उद्यान विभाग आगे आए तो किसानों को फायदा मिलेगा। सीएम ने कहा कि इस महोत्सव में सिर्फ यूपी के ही नहीं उत्तराखंड और एमपी के आम उत्पादकों को भी बुलाएं।किसानों की आय बढ़ाने का काम कर रहे

उद्यान मंत्री मंत्री डॉ। दिनेश प्रताप सिंह ने बताया कि सप्ताह में एक दिन उद्यान विभाग के कर्मचारी कौन सी तकनीक, सब्सिडी आदि दी जा सकती है, उसकी जानकारी किसानों के बीच जाकर दे रहे हैं। उद्यान विभाग किसानों की आय बढ़ाने में सक्रिय है। पारंपरिक खेती के साथ वैज्ञानिक खेती साथ हो तो किसानों को फायदा मिलेगा। कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही ने बताया कि यह एक महत्वूपर्ण महोत्सव है। प्रदेश में उद्यान विभाग अच्छा काम कर रहा है। वैज्ञानिक आमों की नई प्रजातियों को तैयार कर रहे है। दो नए मैंगो पैक हाउस अमरोहा और वाराणसी में जल्द शुरू होंगे।

Posted By: Inextlive