राजधानी में सोमवार को 1754 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसमें 1034 पुरुष और 720 महिलाएं शामिल हैं। वहीं1950 लोग कोरोना से ठीक हुए हैं। सोमवार को संक्रमण के कारण एक व्यक्ति की जान भी गई है।


लखनऊ (ब्यूरो)। कांट्रेक्ट ट्रेसिंग में सोमवार को 563 लोग संक्रमित पाए गए हैंं। वहीं, विभिन्न अस्पतालों में सर्जरी से पहले टेस्ट करवाने वालों में 61 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं दूसरे राज्यों से आने वाले 132 यात्रियों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई हैं। वहीं हल्की खांसी-जुकाम या बुखार आने पर जांच कराने वाले 372 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। 21 हेल्थ केयर वर्कर संक्रमण का शिकार हुए हैं। वहीं कमांड अस्पताल में 32 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।कहां मिले कितने संक्रमितएरिया मरीजआलमबाग 251चिनहट 245अलीगंज 244इंदिरानगर 181सिल्वर जुबिली 169एनके रोड 95सरोजनीनगर 95


टुडिय़ागंज 83रेडक्रास 72ऐशबाग 15नोट- अन्य एरिया में भी कोरोना संक्रमित मिले हैं।

कोरोना मरीजों की भर्ती में लग रहे आठ घंटे


राजधानी के कोविड अस्पतालों में 80 फीसद से अधिक बेड खाली होने के बाद भी कोरोना मरीजों को 8-8 घंटा भर्ती होने के लिए इंतजार करना पड़ रहा है। ऐसा ही एक मामला चौक स्थित सराय माली खां निवासी गौरव की मां के साथ आया है। उनका पैरालिसिस का इलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा है। समस्या अधिक होने पर उन्हें शनिवार को भर्ती कराया गया। रविवार सुबह उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई। लेकिन, कोविड अस्पताल में भर्ती होने में उनको घंटों लग गए।कागजी कार्यवाही का दिया हवालागौरव के मुताबिक कोविड कमांड सेंटर से मां को केजीएमयू भर्ती करवाने के लिए आवेदन किया। पहले काफी देर तक कोई जवाब नहीं मिला। शाम को 6 बजे जाकर अप्रूवल मिला और एंबुलेंस आई तो केजीएमयू कोविड अस्पताल में 40 मिनट तक खड़े रहे। यहां अधिकारी से लेकर कर्मचारी तक कागजी कार्यवाही का हवाला देकर अंदर नहीं जाने दे रहे थे। उन्होंने बताया कि मां को भर्ती करवाने में 8 से 9 घंटे लग गए।अप्रूवल में लग रहा समय

स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार राजधानी के कोविड अस्पतालों में करीब पांच हजार बेड कोरोना मरीजों के लिए आरक्षित किए गए हैं। इसमें लेवल वन, टू व थ्री के अलावा केजीएमयू, पीजीआई और लोहिया में लेवल थ्री की सुविधा मौजूद है। तीनों जगह कोविड मरीजों के लिए 800 से ज्यादा बेड हैं और 200 के करीब मरीज भर्ती हैं। इसके बावजूद भर्ती होने के लिए अप्रूवल में घंटों लग रहे हंै। हमारे पास बेडों की कोई समस्या नहीं है। मरीज को भर्ती होने में क्या समस्या हो रही हैं इसे दिखाया जाएगा। डॉ मनोज अग्रवाल, सीएमओ

Posted By: Inextlive