शिया समुदाय ने मनाई ईद सुन्नी आज मनायेंगे
- शिया धर्म गुरु मौलाना कल्बे जव्वाद ने आसिफी मस्जिद में पढ़ाई ईद की नमाज
- एक दूसरे के गले लग दी ईद की बधाईLUCKNOW : मंगलवार देर रात शिया धर्म गुरु के ऐलान के बाद बुधवार को शिया हजरात ने बड़ी धूमधाम से ईद का त्यौहार मनाया। शहर की आसिफी मस्जिद में मौलाना कल्बे जव्वाद ने ईद की नमाज अदा कराई। इसके बाद लोगों ने एक दूसरे के गले मिलकर ईद की बधाई दी। जबकि सुन्नी समुदाय के लोग गुरुवार को ईद मनायेंगे। 29 रमजान का चांद न दिखाई देने के कारण सभी लोग ईद गुरुवार को मान रहे थे मगर देर रात शिया धर्मगुरुओं ने चांद देखने की तस्दीक के साथ ही बुधवार को ईद मनाने का एलान कर दिया। सुबह नमाज के बाद लोगों के घर पहुंचे और उनको ईद की मुबारकबाद दी तो वहीं खैर मकदम में लोगों ने सेवाईयां खिलाकर लोगों का मुंह मीठा किया। घरों में वेज से लेकर नॉन वेज तक के एक से बढ़कर एक स्वादिष्ट पकवान बनाये गये।
सुन्नी समुदाय आज मनायेगा ईददेश भर में सुन्नी समुदाय के लोग गुरुवार को ईद मनायेंगे। सुन्नी समुदाय के लोग सुबह दस बजे ऐशबाग ईदगाह में ईद की नमाज अदा करेंगे। इसके बाद एक दूसरे के गले मिलकर लोगों को ईद की बधाई देंगे। मरकजी चांद कमेटी के सदर मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली ने मंगलवार को चांद न होने की तस्दीक के साथ ही गुरुवार को ईद मनाने का एलान किया था।
चांद रात में बिखरी रौनक रिमझिम बौछारों के बीच पुराने लखनऊ में लोगों ने ईद की शॉपिग संग मौसम का भी खास लुत्फ उठाया। मगरिब के नमाज के बाद एक दूसरे को चांद की मुबारकबाद देने लगे। चांदरात को ईद की रौनक बाजारों में दिखी। चांद दिखते ही राजधानी के बाजार गुलजार हो गए। हजरतगंज की प्रिंस मार्केट में लोगों ने खूब खरीदारी की। इसके अलावा अमीनाबाद नजीराबाद नक्खास चौक आलमबाग समेत कई जगहों की मार्केट पूरी रात खुली रही। बच्चों से लेकर बड़ों तक हर तरह के मेंस गार्मेटस इस मार्केट में मौजूद है। इसके अलावा अमीनाबाद, हजरत की जनपथ की मार्केट में भी काफी भीड़ रात भर भीड़ रहती है। शॉपिंग मॉल में भी दिखी भीड़ईद की तैयारियों में बाजार के अलावा मॉल में भी ग्राहकों की भीड़ उमड़ रही है। लोगों ने मॉल में भी ईद के त्योहार में जबरदस्त डिस्काउंट का भरपूर फायदा उठाया। ग्राहकों को हर शोरूम में 20 से लेकर 50 प्रतिशत तक का डिस्कांउट ऑफर मिला।
ईद की नमाज की टाइमिंग ऐशबाग ईदगाह- 10 बजे मस्जिद नदवतुल उलमा- 8 बजे मस्जिद दरगाह शाह मीना शाह- 8:30 बजे मस्जिद तकवियतुल ईमाना, नादान महल रोड- 7 बजे मस्जिद कच्चा हाता, अमीनाबाद- 8 बजे चांद वाली मस्जिद, तालकटोरा- 9 बजे मस्जिद तेजी खेडा- 8 बजे मस्जिद ख्वास, मौलवीगंज-8 बजे मस्जिद फिरदौसिया, खदरा- 7:30 बजे मस्जिद अनस, कच्चा पुल- 8 बजे सरवार वाली मस्जिद पीर गढ़ी-7 बजे मस्जिद हरमैन, मंसूर नगर- 8 बजे तकिया वाली मस्जिद, गढ़ी कनौरा- 8 बजे मस्जिद कादिर खां, तालकटोरा- 8:30 बजे मस्जिद सिद्दीकिया, बिलौचपुरा- 6 बजे नूरी मस्जिद गढ़ी कनौरा- 8 बजे मस्जिद नूर अनवर एल्डिको- 9 बजे मदीना मस्जिद राजाजीपुरम- 9 बजे ईदगाह मालेसेमऊ- 9 बजे जामा मस्जिद गोमती नगर- 9 बजे मस्जिद अशरफी चिनहट- 8:15 बजे मस्जिद कच्चा हाता, अमीनाबाद- 8 बजे मस्जिद तहसीन, अली खां चौक- 8 बजे