LUCKNOW :

संघ लोक सेवा आयोग नई दिल्ली की ओर से संडे को राष्ट्रीय रक्षा अकादमी और नौ सेना अकादमी में भर्ती के लिए एनडीए की परीक्षा आयोजित की गयी। परीक्षा राजधानी के 69 सेंटर्स पर दो शिफ्टों में हुई। एग्जाम में कुल 34,832 कैंडीडेट्स को शामिल होना था। एग्जाम में कुल बीस हजार से अधिक कैंडीडेट्स शामिल हुए। वही पहली पाली में कुल 20,228 स्टूडेंट्स ने एग्जाम दिया। उधर, दूसरी पाली में यह संख्या घटकर 19941 हर गई। जिनका कुल प्रतिशत 58 के आसपास रहा। वहीं करीब 14 हजार कैंडीडेट्स ने एग्जाम छोड़ दिया।

मैथ्स ने किया खूब परेशान

फ‌र्स्ट शिफ्ट में मैथ्स और सेकंड शिफ्ट में जनरल स्टडी का पेपर हुआ। कैंडीडेट्स ने बताया कि जनरल स्टडी का पेपर थोड़ा आसान था। हालांकि मैथ्स का पेपर काफी हद तक हाईस्कूल व एनसीईआरटी बेस्ड था। एग्जाम देने आए अमन ने बताया कि पहले क्वेश्चन पेपर में मैथ्स से120 सवाल आए थे। ज्यादातर सवाल कठिन थे। पिछले बार के मुकाबले इस बार मैथ्स काफी टफ रहा। वहीं सेकंड शिफ्ट में जनरल स्टडी के कुछ सवाल आसान थे। पर, बहुत से ऐसे थे जो हल नहीं हो सके। वहीं सौरभ ने बताया कि जनरल स्टडी के सवाल काफी कठिन थे। इसमें ढाई घंटे में 150 सवालों का जवाब देना था। इस वजह से भी काफी सवालों के जवाब नहीं दे सके।

बनाए गए थे छह पर्यवेक्षक

एनडीए एग्जाम सफल पूर्वक आयोजित कराने के लिए सिटी में 6 पर्यवेक्षक बनाए गए थे। इसके लिए राजधानी में 32 सेक्टर मजिस्ट्रेट और आठ जोनल मजिस्ट्रेट की तैनाती की गइर् थी।

मैथ्स के सवाल काफी टफ आये थे, लेकिन वहीं जीके और इंग्लिश का पार्ट काफी आसान आया था।

- अमन दीक्षित

मैथ्स के ज्यादातर सवाल एनसीईआरटी के आए थे, पर सवालों को काफी घुमाया गया था। जिस कारण उन्हें हल करने में समय लग रहा था। ओवरऑल पेपर काफी आसान आया था।

- सौरभ त्रिपाठी

मैथ्स का पेपर लास्ट टाइम जैसा ही था। पर इस बार कई सवालों के वैल्यू बदल दिए गए थे। वहीं जीके में हिस्ट्री बेस्ड ज्यादा सवाल पूछे गए थे।

- मोहित तिवारी

Posted By: Inextlive