- एक केजीएमयू में भर्ती और दूसरा घर पर

- राजधानी में 18 मरीज स्वाइन फ्लू की चपेट में आए

- अब तक लखनऊ में दो मरीजों की हो चुकी है मौत

LUCKNOW: राजधानी में स्वाइन फ्लू का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। क्ख् वर्षीय बच्चे की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। बच्चा मानस नगर निवासी है, जिसकी केजीएमयू में रिपोर्ट पाजिटिव आई है। उसके घर में आईसोलेट किया गया है। दूसरा मामला सआदतगंज निवासी एक संदिग्ध मरीज को केजीएमयू में भर्ती कराया गया है।

बच्चे को घर पर किया आइसोलेट

मानस नगर निवासी बच्चे की हालत बिगड़ने पर परिजनों ने केजीएमयू में लक्षणों के आधार पर जांच कराई थी। जांच में इंफ्लुएंजा एनक्एचक् की पुष्टि होने पर डॉक्टर्स ने घर पर ही आईसोलेट करने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा लाल पैथोलॉजी में भी सआदतगंज के एक मरीज की इंफ्लुएंजा ए पॉजिटिव आने पर उसे केजीएमयू के गांधी वार्ड में भर्ती किया गया है। उसकी इंफ्लूएंजा एनक्एचक् जांच कराई जा रही है। अब तक राजधानी में क्8 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आ चुकी है, जिनमें से दो की मौत भी हो चुकी है। डॉ। एसएनएस यादव के अनुसार स्वाइन फ्लू पॉजिटिव आने पर मरीज के परिजनों की भी जांच कराई जा रही है।

Posted By: Inextlive