बुधवार को राजधानी का पारा 43 के पार
- इस सीजन का सबसे गर्म दिन रहा बुधवार
- दो-चार दिनों में पारा जा सकता है 45 पार LUCKNOW : जेष्ठ का महीना इस बार कितना गर्म होने वाला है इसका नजारा बुधवार को देखने को मिला। जब राजधानी का तापमान 43 डिग्री के पास पहुंच गया। तापमान बढ़ने से जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया। दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अगले दो चार दिनों में तापमान 45 डिग्री के पार भी जा सकता है। फिलहाल 27 मई तक गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। अचानक बढ़ा तापमानमौसम विभाग का कहना है कि गर्मी के तेवरों में एकदम से उछाल आया है। पिछले तीन दिनों में मौसम ऐसा बदला कि तापमान बढ़ते हुए 43 डिग्री तक पहुंच गया है। पंखे और कूलर भी गर्मी में फेल साबित हो रहे हैं। एसी से थोड़ी राहत मिल रही है। बुधवार का दिन इस सीजन का यह सबसे गर्म दिन रहा है। मौसम कार्यालय पर अधिकतम तापमान 43 डिग्री व न्यूनतम तापमान 29.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। अधिकतम आर्द्रता 64 प्रतिशत दर्ज की गई। एक दिन पहले की अपेक्षा दिन के तापमान में 2 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है।
गर्मी और दिखाएगी तेवरबुधवार को दिन का तापमान सामान्य से 3 डिग्री अधिक रहा। उत्तर पश्चिमी हवाओं का असर बढ़ता जा रहा है, जिससे गर्मी बढ़ी है। अभी दो-तीन दिन तापमान 43 से 44 के आसपास रहेगा। गर्मी के तेवर और तीखे होंगे। लू का असर कम नहीं होगा। इस मौसम में खासतौर से बच्चों और बुजुगरें को एहतियात बरतने की जरूरत है।
गर्मी में इसका रखें ध्यान - बच्चे और बुजुर्ग गर्मी की चपेट में आने से बचें - दिन में दोपहिया वाहन सवार हाथ और मुंह ढककर चलें - बाजार के तले-भुने पदार्थो के सेवन से बचें - गर्मी में बाहर से आने के बाद तुरंत ठंडी चीजें न लें - जिनता हो सके उतना पानी पिएं - शाम के समय हल्का भोजन लें, सलाद अधिक लें ये है मौसम विभाग का कहना - मैदानी क्षेत्रों में प्रचंड गर्मी का दौर जारी रहेगा - दिन में लू के थपेड़ों से तापमान बढे़गा - अभी मानसून सही समय से चल रहा है - फिलहाल प्री मानसून के आसार कम हैं खास बातें - 43 डिग्री के पास पहुंचा पारा जा सकता है 45.46 डिग्री पार - 04 डिग्री सामान्य से ऊपर चल रहा दिन का तापमान- 27 मई तक नहीं कोई राहत मिलने के आसार
बीते छह दिनों में राजधानी का तापमान दिनांक अधिकतम तापमान 23 मई 43 डिग्री 22 मई 42.8 डिग्री 21 मई 42.6 डिग्री 20 मई 40.3 डिग्री 19 मई 40.8 डिग्री 18 मई 38.4 डिग्री गंगा के मैदानी इलाकों का तापमान अचानक बढ़ा है। अभी यहां गरम हवाओं का असर बना रहेगा। जिससे तापमान सामान्य से ऊपर रहेगा। - डॉ। जेपी गुप्ता, डायरेक्टर मौसम विभाग