लखनऊ में सोने का रोजाना 40 करोड़ का कारोबार
पांच दिनों में सोना गिरा 2721 रुपए
ऐसा लगता है कि सोने का बुलबुला फूट रहा है। केवल पांच दिनों में ही सोने के रेट में 2721 रुपए की कमी आ चुकी है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमतें 4 फीसदी से च्यादा गिर चुकी हैं। भारत में सोने और चांदी कीमतें 3.5 तक गिर चुकी हैं। ब्रजवासी बुलियन के पंकज अग्रवाल ने बताया कि यह गिरावट उन लोगों के लिए बहुत फायदेमंद है जो सोने में इन्वेस्ट करना चाह रहे हैं। साथ ही जिन घरों में शादी हैं वह भी इसी समय सोने की खरीदारी कर रहे हैं। लखनऊ शहर में रोज करीब 20 करोड़ का कारोबार होता है जो कि अब 40 करोड़ रुपए पहुंच चुका है। 2011 के बाद पहुंचा ऐसा भावसोने के थोक विक्रेता लोकेश अग्रवाल ने बताया कि 2011 के बाद सोने का भाव यहां पहुंचा है। लगातार सोने में ऐसी गिरावट आज तक नहीं हुई है। निवेशकों की लॉटरी निकल गई है। दुकानों पर भीड़ लगी है।
मंदडिय़ों के सौदों में इजाफावायदा बाजार में एमसीएक्स पर कारोबारियों को गिरावट नजर आ रही है। एमसीएक्स पर पिछले दो दिनों में ओपन इंटरेस्ट 14184 लॉट से बढ़कर 15556 लॉट पर पहुंच गया है। ब्रोकरों का कहना है कि गिरावट के इस दौर में मंदडिय़ों के सौदों में इजाफा हो गया है.
वैश्विक मंदी का असरजम्बू जैन सर्राफ के आदीश जैन ने बताया कि यह वैश्विक मंदी का असर है। यूरोप ने सोना बेचा है। वैसे यही सही मौका है सोना खरीदने का। दीवाली तक उम्मीद है कि सोना 35 हजार रुपए तक पहुंचेगा। सवोच्च स्तर से 22 फीसदी गिरावर्ष 2001 से सितंबर 2011 तक सोने की कीमतों में भारी तेजी रही है। अपने सर्वोच्च स्तर से सोना 22 फीसदी से ज्यादा गिर चुका है। लखनऊ के लोग सोने की खरीदारी जारी रखेंगे। कीमतों में अच्छी खासी गिरावट से ग्राहक बाजार में फिर से वापस आ रहे हैं। चांदी 10 दिनों में 4500 रुपए गिरीचांदी के थोक विक्रेता विनोद माहेश्वरी ने बताया कि पिछले दस दिनों में चांदी के भाव में 4500 रुपए की कमी आ चुकी है। जिन घरों में शादियां हैं वह इस समय बहुत खुश हैं। खूब जमकर खरीदारी कर रहे हैं। इसके अलावा लांग टर्म इन्वेस्टर भी खूब खरीदारी कर रहे हैं। आज तक लगातार ऐसी गिरावट कभी नहीं देखी गई है। वैसे आने वाले समय में भाव में बढ़ोतरी होगी। लेकिन इन्वेस्ट करने के लिए यह बहुत अच्छा समय है।यह रहे भाव सोने के प्रति दस ग्राम
16 अप्रैल- 2650015 अप्रैल- 2731314 अप्रैल- 2731313 अप्रैल- 2784312 अप्रैल- 2822011 अप्रैल- 29211(जम्बू जैन सर्राफ के मुताबिक)यह रहे चांदी के भाव प्रति किलो16 अप्रैल- 4060015 अप्रैल- 4200014 अप्रैल- 4400013 अप्रैल- 4800012 अप्रैल- 5100011 अप्रैल- 52000साल दर साल सोना प्रति दस ग्राम औसत दर2010- 165002011- 212502012- 28500साल दर साल चांदी प्रति किलो औसत भाव2010- 380002011- 420002012- 58000