श्रम विभाग से संबंधित समस्याओं को लेकर सोमवार को पश्चिम उ प्र संयुक्त व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष पं. आशु शर्मा व व्यापारियों ने डिप्टी लेबर कमिश्नर राजीव कुमार सिंह का कार्यालय पर घेराव कर प्रदर्शन किया।


मेरठ ब्यूरो। पं। आशु शर्मा ने कहा कि सप्ताहिक बंदी के नाम पर श्रम विभाग के इंस्पेक्टर व्यापारियों का शोषण कर रहे हैं। देहात व शहर के बाजारों में व्यापारियों की दुकानों के चालान करने के नाम पर डराया जाता है। उनसे अवैध रूप से घूसखोरी की जा रही है। इस दौरान एक वीडियो और ऑडियो भी डिप्टी लेबर कमिश्नर को उपलब्ध कराई गई।

भ्रष्ट अधिकारियों पर हो कार्रवाई पं। आशु शर्मा ने कहा कि यदि भ्रष्ट अधिकारियों पर कार्रवाई नहीं होती तो लेबर कमिश्नर के ऑफिस में तालाबंदी करने से भी पीछे नहीं हटा जाएगा। इस पर लेबर कमिश्नर ने एक सप्ताह में इस तरह के भ्रष्ट इंस्पेक्टरों के खिलाफ कार्रवाई करने का भरोसा दिलाया। इस दौरान मुख्य रूप से उपस्थित रहे सुमेर सिंह धार, पीयूष वशिष्ठ, संजय शर्मा, हाजी अशफाक, सरताज गाजी, विजय ओबराय, विजय राठी, संजय त्यागी आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।

Posted By: Inextlive