मेरठ में टैक्स फ्री होगी दंगल
सिनेमाघरों तक पहुंचा शासन का आदेश
अब टैक्स फ्री देख सकेंगे दंगल - मल्टीप्लेक्स की एक स्क्रीन में रहेगा टैक्स फ्री शो Meerut। इन दिनों चर्चाओं का केन्द्र बनी मिस्टर परफेक्निस्ट की मूवी दंगल को मेरठ में टैक्स फ्री कर दिया गया है। शुक्रवार से शहर में एक सिंगल स्क्रीन के अलावा चार मल्टीप्लेक्स में दर्शकों के लिए मूवी टैक्स फ्री घोषित कर दिया गया है। 40 प्रतिशत की रहेगी छूट शहर में मूवी टैक्स फ्री होने से टिकट के रेट में भारी गिरावट देखने को मिलेगी। मनोरंजन कर अधिकारी महेन्द्र सिंह ने बताया कि टैक्स फ्री होने के बाद 40 प्रतिशत टैक्स को हटा लिया जाएगा। यहां रहेगी टैक्स फ्री - -नंदन -वेव सिनेमा, ओडी 3 -पीवीएस, ओडी 3 -मिलांज, ओडी 2 -एडलैब्स, ओडी 1नंदन सिंगल स्क्रीन के अलावा चारों मल्टीप्लेक्स के एक-एक ओडी में दंगल मूवी को ट्रैक्स फ्री रखा गया है। इसके अलावा हर जगह मूवी को टैक्स के साथ ही दिखाया जाएगा।
-महेन्द्र सिंह, मनोरंजन कर अधिकारी इस तरह के मामलों में दर्शक हड़बड़ी की स्थित में रहते हैं। इसके लिए हम बॉक्स ऑफिस पर प्रयास कर रहे हैं कि यह केवल शॉर्ट टर्म के लिए ही टैक्स फ्री रहे। या फिर इसकी टाइमिंग फिक्स हो। -मनोज मिश्रा, मैनेजर पीवीएसदंगल को टैक्स फ्री करने के बाद सारे इंतजाम पुख्ता कर लिए हैं। हालांकि दर्शकों में थोड़ी हड़बड़ी देखने को मिल सकती है, लेकिन ओडी के हिसाब जितने दर्शक मूवी देख सकते हैं उनको दिखाया जाएगा।
-नितिन पांडे, मैनेजर मिलांज मूवी टैक्स फ्री होने के बाद दर्शकों में थोड़ा हड़बड़ी का माहौल जरूर रहता है। लेकिन सभी इंतजाम पुख्ता कर लिए गए हैं। कहीं कोई गड़बड़ी नहीं होगी। -संजीव यादव, वेव सिनेमा