40 साल बाद सर्द हो रही फरवरी
एक और 15 फरवरी के बीच औसतन न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
इस साल न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री रहा जो नार्मल से 2.6 डिग्री सेल्सियस कम रहा Meerut। इन दिनों मौसम के मिजाज में काफी बदलाव देखने को मिल रहा है। हालत यह है दिन धूप निकलने से गर्मी और रात में बर्फीली हवाओं के कारण मौसम सर्द हो रहा है। फरवरी का आधा महीना बीतने के बाद भी सुबह और शाम को ठिठुरन कम नहीं हो पाई है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक 40 साल बाद एक और 15 फरवरी के बीच औसतन न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। नार्मल से 2.6 ही कम है टैम्प्रेचरमौसम वैज्ञानिक डॉ। एएन सुभाष के मुताबिक अक्सर बसंत पंचमी के बाद गर्मी की शुरूआत हो जाती थी, लेकिन तकरीबन 40 साल के दौरान एक और 15 फरवरी के आंकड़ों की मानें तो सुबह और शाम को इस साल सर्दी ज्यादा पड़ रही है। इस साल का तापमान 40 साल के औसतन न्यूनतम तापमान से 2.6 डिग्री सेल्सियस कम है।
ये बीते 10 साल का हाल साल तापमान न्यूनतम 2020 5.6 2019 8.92018 8.5
2017 8.6 2016 6.3 2015 7.2 2014 6.2 2013 9.1 2012 5.9 2011 7.0 2010 8.1 2009 8.6 ऐसा 40 साल बाद देखने को मिल रहा है। जब फरवरी के माह में भी ठंडा मौसम है, लेकिन ये गर्मी के जल्दी आने के संकेत है। आने वाले 10 दिनों में तापमान बढ़ेगा जिससे गर्मी और बढ़ेगी। डॉ। एएन सुभाष, मौसम वैज्ञानिक