40 नामांकन पत्र दाखिल, दो कैंसिल
सुबह साढ़े दस बजे से शाम चार बजे तक पंडित नानक चंद्र सभागार में हुए नामांकन
Meerut। मेरठ बार एसोसिएशन के चुनाव के लिए तैयारियां तेज हो गई हैं। जिसके तहत बुधवार को चुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल हुए। 21 पदों के लिए 40 नामांकन पत्र दाखिल कर प्रत्याशियों ने अपनी दावेदारी पेश की। दो नामांकन निरस्तबता दें कि 26 नवंबर को मेरठ बार एसोसिएशन का चुनाव कराया जाएगा जबकि 27 नवंबर को मतगणना होगी। मेरठ बार एसोसिएशन के वाíषक चुनाव 2020-21 को लेकर बुधवार को प्रत्याशी द्वारा 21 पदों पर चुनाव लड़ने के लिए 40 नामांकन पत्र दाखिल किए गए। जिसके बाद नामांकन पत्र में गलती के कारण वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य पद पर पंकज गुप्ता व कनिष्ठ कार्यकारिणी पद पर लखन शर्मा का नामांकन पत्र निरस्त कर दिए गए। चुनाव अधिकारी जगदीश गिरी ने बताया कि नामांकन बुधवार को सुबह 10:30 बजे से शाम 4 बजे तक पंडित नानक चंद सभागार में दाखिल किए गए।
अध्यक्ष पद - महावीर सिंह त्यागी रमेश चंद गुप्ता रविकांत भारद्वाज महामंत्री पद - आदेश कुमार शर्मा सचिन चौधरी तरुण कुमार विनोद कुमार चौधरी वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद - संदीप सिंह संजय कुमार अग्रवाल दिनेश कुमार कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद - अजय गर्ग आशीष चौरासिया लिली यादव श्याम सुंदर शर्माकोषाध्यक्ष पद - नीरज कुमार सोम
विनोद कुमार संयुक्त मंत्री प्रशासन पद - मोहम्मद इरशाद रजत वशिष्ठ संयुक्त मंत्री प्रकाशन पद - शिवम गुप्ता विपिन कुमार संयुक्त मंत्री पुस्तकालय पद - औज महमूद जैदी रविंद्र कुमार वर्मा वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य पद - अरुण कुमार धर्मवीर चंदेल मोहम्मद फारुक ओमपाल सिंह ओम प्रकाश वर्मा प्रवीण कौशिक साजिद अंसारी योगेंद्र कुमार दोहरे यशवंत सिंह चौहान कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य पद - अक्षय पटेल अमित कुमार अमित कुमार शर्मा अवधेश बिहारी सक्सेना ध्रुव झा हरेंद्र कुमार सिंह सचिन भारद्वाज विनीत कुमार जैन