गैंगरेप की शिकार महिला ने किया आत्मदाह का प्रयास
गैंगरेप की शिकार महिला ने किया आत्मदाह का प्रयास
शास्त्रीनगर की रहने वाली है महिला, आरोपियों की गिरफ्तारी की कर रही मांग Meerut । एसएसपी आफिस पर आई एक गैंग रेप की शिकार महिला ने अपने शरीर पर कैरोसिन छिड़क कर आत्मदाह का प्रयास किया। मौके पर खड़ी पुलिस ने उसे दबोच लिया। महिला थाने में उसके खिलाफ आत्मदाह करने का मामला दर्ज किया गया। यह है मामलाशास्त्री नगर से आई एक गैंग रेप पीडि़ता एसएसपी आफिस पहुंची। इसके बाद उसने अपने आत्मदाह करने के लिए अपने उपर केरोसिन छिड़क लिया। माचिस से आग लगाने का प्रयास करने लगी। इसी बीच वहां पर खड़ी पुलिस ने उसे दबोच लिया। जिससे वह आत्मदाह करने के लिए सफल नहीं हो सकी। महिला थाने की पुलिस उसे हिरासत में लेकर महिला थाने लाई। उसके खिलाफ आत्मदाह करने का मामला दर्ज किया गया। वहीं, एसपी देहात राजेश कुमार ने बताया कि महिला तीन लोगों पर गैंग रेप का फर्जी आरोप लगा रही है। जबकि महिला ने रुपये ऐठने के लिए जो बात की है। उसकी ओडियो भी वायरल हो गई है। इसलिए महिला को पकड़ लिया गया है।
गिरफ्तारी की मांगमहिला ने बताया कि उसके साथ जागृति विहार निवासी तीन लोगों ने गैंग रेप किया था। भावनपुर में तीन लोगों के खिलाफ गैंग रेप का मुकदमा भी दर्ज हुआ था, लेकिन पुलिस अब गैंग रेप करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर रही है। जबकि वह आरोपी खुलेआम घूम रहे है। वह आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कई दिनों से एसएसपी आफिस के चक्कर काट रही है।
बेटी बचाने पहुंची पिता को वही,ं गैंग रेप के आरोपी की बेटी भी एसपी देहात के आफिस में पहुंची। उसने आरोप लगाया कि उसके पिता पर महिला फर्जी केस लगा रही है। समझौता करने पर बीस लाख रुपये की मांग कर रही है।