ताले लटके रहे और नारे लगते रहे
- नायब नाजिर समेत छह लोगों की गिरफ्तारी से जुड़ा मामला
-कलक्ट्रेट कर्मचारी एसोसिएशन की कमिश्नर से हो चुकी है वार्ता विफल -कलेक्ट्रेट के कार्यालयों में तालाबंदी, 11 अगस्त तक हड़ताल का एलान मेरठ : कलक्ट्रेट कर्मचारियों का कमिश्नर के खिलाफ आंदोलन थमने का नाम नहीं ले रहा है। कलक्ट्रेट कर्मचारी संघ व कमिश्नर आमने सामने आ गए है। 15 प्रदेशों से आए कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ ने कलक्ट्रेट पर जोरदार प्रदर्शन किया। कलक्ट्रेट में दूसरे दिन भी सरकारी कार्यालयों में तालाबंदी जारी रखी। कर्मचारी एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरेश शर्मा का कहना है कि यह कलक्ट्रेट में 11 अगस्त तक हड़ताल का ऐलान कर दिया गया है। जिससे लोग परेशान रहे। कई लोग हड़ताल के कारण कलक्ट्रेट में भटकते रहे। रंगे हाथ कमिश्नर ने पकड़ा थातहसील के नायब नाजिर रणसिंह व आउट सोर्सिग के चलते काम कर रहे छह कर्मचारियों को कमिश्नर ने दबोच लिया था। नायब तहसीलदार ने उनके खिलाफ देहली गेट थाने में सरकारी कार्यालय में दस्तावेजों के साथ छेड़छाड़ समेत कई गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कराया था। कोर्ट ने उन्हें जेल भेज दिया गया था।
कलक्ट्रेट पर जोरदार प्रदर्शनबुधवार को कलेक्ट्रेट कर्मचारी एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरेश शर्मा समेत बीस जिलों से आए एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कलेक्ट्रेट पर कमिश्नर के खिलाफ जोरदार धरना प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि जब तक कमिश्नर डॉ। प्रभात कुमार मुकदमा वापस नहीं लेंगे तब तक कलक्ट्रेट परिसर में सरकारी कार्यालयों पर तालाबंदी रहेगी। उन्होंने कहा कि 11 अगस्त तक हड़ताल का ऐलान कर दिया गया है। अगर 11 अगस्त तक उनकी मांगे नही मानी गई तो हड़ताल को आगे भी बढ़ाया जा सकता है।
वर्जन कलेक्ट्रेट कर्मचारी एसोसिएशन द्वारा 11 अगस्त तक हड़ताल का ऐलान कर दिया गया है। कोई भी कर्मचारी अपने कार्यालय में काम नहीं करेगा। सुरेश शर्मा, अध्यक्ष कलक्ट्रेट कर्मचारी एसोसिएशन