रिश्ता तय होने पर किन्नरों ने साथी का गुप्तांग काटा
- पुलिस ने चार के विरुद्ध किया मुकदमा दर्ज
- चार साल से किन्नरों के साथ ढोल बजाने का करता था काम - युवक की हालत गभीर, दिल्ली अस्पताल के लिए रेफर Meerut : किन्नरों ने अपने साथ रहने वाले युवक का रिश्ता तय होने पर बेहोशी की दवा देकर उसका गुप्तांग काट दिया। इसके बाद जंगल में फेंककर फरार हो गए। होश आने पर पीडि़त ने उक्त जानकारी पुलिस के साथ परिजनों को दी है। पुलिस ने घायल को मेरठ मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। जहां से हालत गंभीर होने के चलते उसे दिल्ली रेफर कर दिया। ये है मामलाएसओ तेज सिंह यादव ने बताया कि मेरठ के मुरलीपुर निवासी अजहरूद्दीन पुत्र मोबीन किन्नरों के साथ चार साल ढोल बजाने का काम करता है। कुछ दिन पहले अजहरूद्दीन का रिश्ता तय हो गया था। इसकी जानकारी उसके साथियों को हुई तो उन्होंने उसे धोखे से कंकरखेड़ा में बुला लिया। शीतल पेय में बेहोशी की दवा मिला कर उसे पिला दी।
जंगल में फेंक दियाउसके बेहोश होने पर उसे सरूरपुर थाना क्षेत्र के जंगल में लाकर गुप्तांग काट दिया। उसके बाद जंगल में फेंक कर मौके से फरार हो गए। होश आने पर खून से लथपथ युवक ने इसकी जानकारी वहां से गुजर रहे लोगों के साथ पुलिस व परिजनों को दी। जानकारी पाकर पहुंची पुलिस ने घायल को मेरठ मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया।
हालत गंभीर डॉक्टरों ने युवक की हालत गंभीर होने पर उसे दिल्ली रेफर कर दिया। युवक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने बरनावा निवासी शहजाद, मधु व फरियाद व भूरी, मोहल्ला गोलाबड़ मेरठ के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। गलत सूचना हुई फ्लैश घायल युवक के पिता ने बताया कि उसका लड़का मेरठ मे मजदूरी करने के लिए आया था। कोई उसे नशे की चीज देकर जंगल में ले गया। बाद में उसका गुप्तांग काटकर जंगल में फेंक दिया। कंट्रोल रूम पर खबर फ्लैस होने से थाना पुलिस हरकत में आई।