मौसम ने बदला रुख, मनडे को बारिश का अनुमान
- शाम होते-होते आसमान में छाए बादल
- रात को सर्द हवाओं ने फिर बढ़ाई ठंडक Meerut। मौसम ने शुक्रवार को एकदम से पलटी मारी। कई दिनों से पड़ रही गर्मी से लोगों को थोड़ी राहत दी। सूरज दिनभर आंख मिचौली का खेल खेलता रहा। शाम होते-होते फिर से आसमान में बादल छा गए। ठंडी हवाएं चलने लगी। उधर, मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो 20 फरवरी को बारिश होने की संभावना है। बारिश से पहले धूल भरी आंधी की संभावना मौसम विभाग ने जताई है। एक सप्ताह का मौसम दिनांक अधिकतम न्यूनतम 17 फरवरी 25.6 12.6 18 फरवरी 27 1219 फरवरी 29 15
20 फरवरी 30 15 21 फरवरी 30 1222 फरवरी 28 11
23 फरवरी 27 11
मौसम रविवार तक सामान्य रहेगा। सोमवार को बारिश हो सकती है। धूल भरी आंधी भी चलेगी। इसके बाद फिर से मौसम सामान्य हो जाएगा। दिन में मौसम में यूं ही गर्मी रहेगी। डॉ। ब्रजमोहन मौसम वैज्ञानिक