इनामी राशि बढ़ाकर दबोचेंगे बदमाश
दरोगा पर फायर करने वाले शाहनवाज उर्फ टुंडा पर एक लाख का इनाम
योगेश भदौड़ा केशूटर संजीव पकौड़ी पर भी बढ़ाई गई इनामी राशि Meerut। पुलिस ने क्राइम कंट्रोल करने के लिए कई बदमाशों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। उनकी घेराबंदी करने के लिए इनामी राशि भी बढ़ाई गई है। एसएसपी अखिलेश कुमार ने बताया कि इनामी राशि बढ़ाकर बदमाशों की गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए गए हैं। बढ़ाई इनाम की राशि एसएसपी अखिलेश कुमार ने बताया कि क्राइम ब्रांच के दरोगा को गोली मारने वाला शाहनवाज उर्फ टुंडा पर इनाम की राशि बढ़ाकर एक लाख की कर दी है। इसके साथ योगेश भदौड़ा का शूटर संजीव पकौड़ी पर भी इनामी राशि बढ़ाकर 50 हजार की गई है। वांटेड बदमाशों की लिस्ट एक लाख के इनामी 1. सुशील मूंछपरतापुर थाने से वांटेड चल रहा एक लाख का इनामी बदमाश सुशील मूंछ पुलिस के लिए सिरदर्द बना हुआ है। आठ महीने बाद भी पुलिस उसकी गिरफ्तारी नहीं कर सकी है।
2. शाहनवाज उर्फ टुंडाकहा जाता है कि शाहनवाज उर्फ टुंडा बदमाश पुलिस को देखते ही गोली मारता है। वह लिसाड़ी गेट के लक्खीपुरा में रहता है। दो महीने पहले उसने दबिश के दौरान क्राइम ब्रांच के दरोगा जयवीर सिंह के पैर में भी गोली मारी थी। इसके बाद वह भाग निकला था। पुलिस ने अब एक लाख रुपये का इनाम घोषित कर दिया है।
ये हैं 50 हजारी बदमाश 1. संजीव पकौड़ी उधम सिंह करनावल के शूटरों की हत्या करने वाले सरूरपुर थाना क्षेत्र का निवासी संजीव पकौड़ी इस समय बदमाश योगेश भदौड़ा के लिए काम कर रहा है। पुलिस ने उसके ऊपर पचास हजार का इनाम घोषित कर दिया है। 2. राशिद उर्फ लंगड़ा राशिद पर पुलिस की तरफ से 50 हजार का इनाम है। राशिद का गिरोह डकैती व लूटपाट की घटनाओं को अंजाम देता है। राशिद ब्रह्मपुरी के खत्ता रोड का रहने वाला है। ये हैं 25 हजारी बदमाश 1. दानिश जुबैरी दानिश लिसाड़ी गेट के समर गार्डन का रहने वाला है और शातिर वाहन लुटेरा है। गाजियाबाद व मेरठ पुलिस ने 25 हजार का इनाम घोषित किया है। 2. नदीम नदीप किठौर का निवासी है। और गोकशी करता है। यह कई दिनों से फरार है। इस पर पुलिस ने 25 हजार का इनाम घोषित किया है। इस पर दोबारा इनाम राशि बढ़ाने के लिए फाइल भेजी गई है।3. ताहिर उर्फ मोटा
ताहिर खरखौदा का निवासी है और शातिर बदमाश है। पुलिस काफी समय से इसे ट्रेस करने में लगी है लेकिन ये अभी पकड़ से बाहर है। इसके ऊपर 25 हजार का इनाम है। 4. मोहित चौधरी मोहित एक पुलिसकर्मी का बेटा है। पुलिस ने मोहित के ऊपर 25 हजार का इनाम घोषित कर रखा है।