Meerut: सीसीएसयू के छात्र संघ चुनाव में सपा छात्र सभा ने टॉप तीन पोस्ट पर कब्जा करते हुए अपनी दावेदारी कैंपस में मजबूत कर ली है. इससे पहले अध्यक्ष उपाध्यक्ष और महामंत्री पद पर एक साथ कभी काबिज नहीं हो पाई थी. ये दूसरी बार हुआ है जब एबीवीपी के हाथ से अध्यक्ष पद निकल गया. संयुक्त सचिव और कोषाध्यक्ष पद पर एबीवीपी ने कब्जा जमाया जबकि एनएसयूआई और छात्र क्रांति मोर्चा का सूपड़ा साफ हो गया. टोटल पोलिंग 69.44 परसेंट रहा. इसमें बीटेक स्टूडेंट्स का परसेंटेज ज्यादा रहा.


ये रहे नतीजेछात्रसंघ अध्यक्ष पद पर सपा छात्रसभा के विकास मिश्रा ने एबीवीपी के  अनिल कुमार तोमर को 112 वोटों से हराया। उपाध्यक्ष पद पर भी सपा छात्रसभा की रिया गर्ग ने एबीवीपी की नेहा त्यागी को 253 वोटो से पछाड़ दिया। महामंत्री पद पर सपा छात्र सभा के पंकज कुमार ने एबीवीपी के कुंवर सौरभ को 38 वोटो से हरा दिया। संयुक्त सचिव पद पर एबीवीपी के कार्तिकेय दुबे ने सपा छात्र सभा के पंकज कुमार मौर्या को 130 वोटों से हराया। जबकि कोषाध्यक्ष पद पर एबीवीपी के सौरभ शर्मा ने सपा छात्र सभा के देवव्रत सिंह को कड़ी चुनौती देते हुए 11 वोटों से जीत दर्ज की।बढ़ गया परसेंटेज
चुनाव के लिए वोटिंग सुबह आठ बजे से ही शुरू हो गई थी। पहले सपा छात्र सभा के समर्थक भारी संख्या में वोट कास्ट करने आए, जिसको देखकर सभी दलों के चेहरे उतर गए। लेकिन इसके बाद अन्य दलों समर्थक भी वोटिंग के लिए पहुंचने लगे। सपा छात्र सभा की मेहनत रंग लाई और हॉस्टलर्स के साथ अन्य स्टूडेंट और गल्र्स वोटरों ने जमकर वोट डाले। इसके चलते इस साल वोटिंग परसेंटेज भी 56 परसेंट से बढ़ कर 70 परसेंट पहुंच गया।वोटिंग डाटाटोटल वोट : 3262वोट कास्ट : 2265वोटिंग परसेंट : 69.44


विजेताओं में किसको कितने वोट मिलेपद - वोटअध्यक्ष - विकास कुमार - 771उपाध्यक्ष - रिया गर्ग - 747महामंत्री - पंकज कुमार - 713संयुक्त सचिव - कार्तिकेय दुबे - 730 कोषाध्यक्ष - सौरभ शर्मा - 884अन्य में किसको कितने वोट मिलेअध्यक्ष पदअनिल कुमार तोमर - 659अर्चना चौधरी - 32अविनाश कुमार गुप्ता - 163दीपक पंवार - 306मयंक चौधरी - 65रवि कुमार - 248उपाध्यक्ष पदअलका - 218अंकित मावी - 87मोनिका गुप्ता - 165नेहा त्यागी - 494संदीप यादव - 228महामंत्री पदअंकित कुमार - 272कुंवर सौरभ सिंह - 675मोनू यादव - 57रोहित कुमार बांगा - 321सुदेश कुमार उपाध्याय - 182विनीत - 21संयुक्त सचिव पदअभिषेक भारती - 170पंकज कुमार मौर्य - 600सोनू कुमार - 264तेज बहादुर सिंह - 488कोषाध्यक्ष पददेवब्रत सिंह - 873मौ। राशिद खान - 463

Posted By: Inextlive