स्मार्ट सिटी के लिए कराई वोटिंग
-शहर में पांच स्थानों पर लगाए गए स्मार्ट सिटी वोटिंग कैंप
-एक ही दिन में शहरवासियों ने भरे 20,260 फॉर्म Meerut। स्मार्ट सिटी को वोटिंग के लिए शहर में पांच स्थानों मतदान कैंप लगाए गए। इन कैंपों में कुल मिलाकर 20260 लोगों ने फॉर्म भरकर स्मार्ट सिटी को वोट किया। इस दौरान भाजपा नेता लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने कैंपों के माध्यम से लोगों से वोट करने की अपील भी की। भरवाए फॉर्म बुधवार को डॉ। लक्ष्मीकांत वाजपेयी के नेतृत्व में सभी मंडल अध्यक्ष एकजुट होकर आईजी व डीआईजी कार्यालय पहुंचे। यहां भाजपाइयों ने दोनों पुलिस अधिकारियों व्यक्तिगत रूप से 100-100 फॉर्म लेकर मतदान करने का आश्वासन दिया। यहां इतने पड़े वोट हनुमानपुरी तिराहा - 5902 शारदा रोड - 7870 गणेशपुरी- 2117 लाला का बाजार - 2695 खैरनगर-1678 छात्रों ने भरे 10 हजार फॉर्मवोटिंग के लिए मेरठ कॉलेज, डीएन डिग्री कॉलेज, एनएएस डिग्री, ईस्माइल डिग्री, एमआईईटी परतापुर, राधा गोविंद इंजीनियरिंग आदि शिक्षण संस्थानों में स्मर्ट सिटी के लिए फॉर्म भरवाए गए। इस दौरान सभी कॉलेज के प्राचार्य ने लगभग 10150 फॉर्म भरे।
आज 7 स्थानों पर लगेंगे कैंपडॉ। लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने बताया कि गुरुवार को स्मार्ट सिटी को लेकर सात स्थानों पर मतदान कैंप लगाए जाएंगे। जिसमें फूलबाग कॉलोनी मेन रोड, नेहरू नगर, मेरठ कॉलेज, जिमखाना मैदान, गुरुनानक नगर आदि स्थानों का चयन किया गया है। इस मौके पर राजकुमार यादव, केएल सचदेवा, रमेश चंद व संजय आदि मौजूद रहे।