- केंद्रीय कृषि राज्यमंत्री डा। संजीव बालियान व विधायक संगीत सोम ने खेड़ा में सभा को संबोधित किया

-कहा, भाजपा की सरकार बनने पर खेड़ा को सैफई की तर्ज पर चमकाया जाएगा

Sardhna : क्षेत्र के गांव खेड़ा में रविवार को भाजपा की सभा का आयोजन किया गया। जिसमें केंद्रीय कृषि राज्यमंत्री डॉ। संजीव बालियान व विधायक संगीत सोम ने प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा। भाजपा नेताओं ने कहा कि भाजपा ही उत्तर प्रदेश का भला कर सकती है।

प्रदेश में गुंडाराज कायम

सभा में दोनों नेताओं ने कहा कि बीते चार वर्ष में सपा सरकार ने जनहित में कुछ नहीं किया। प्रदेश में गुंडाराज कायम है। इस सरकार के मंत्री और विधायक अपनी जेब भरने में लगे हैं। थानों और सरकारी कार्यालयों में सपा नेता दलाली करते हैं। डॉ। संजीव बालियान ने कहा कि ठाकुर चौबीसी का गांव खेड़ा काफी अहम है। आगामी विधानसभा चुनाव में प्रदेश में भाजपा की सरकार आने पर इस गांव को सैफई की तरह चमका दिया जाएगा। उन्होंने विधायक संगीत सोम को एक बार फिर विधायक बनाने का आह्वान ग्रामीणों से किया।

सपा का सूफड़ा साफ

विधायक संगीत सोम ने कहा कि सपा नेता अपनी सभाओं में नृतकी व रागनी के माध्यम से भीड़ जुटाकर खुशफहमी के शिकार हो रहे हैं। आगामी विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी का सूपड़ा साफ होना तय है। भाजपा की सरकार प्रदेश में आने पर गुंडा ताकतों पर सबसे पहले शिकंजा कसा जाएगा। अशोक खेड़ा, रणवीर, नीरज जैन, संकेत सिंह, सचिन खटीक, उदयप्रताप, गौरव प्रताप उर्फ डैनी आदि मौजूद रहे।

Posted By: Inextlive