कबाड़ गोदाम में लगी आग, इलाका गया कांप
-भेलूपुर के जवाहर नगर कॉलोनी में अगलगी से मचा हड़कंप, शाम तक उठते धुएं से परेशान रहे पड़ोसी
भेलूपुर के जवाहर नगर कॉलोनी स्थित एक कबाड़ गोदाम में शनिवार की दोपहर अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। लपटें उठती देख आसपास घरों के लोग सहम गए। फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई लेकिन शहर में ट्रैफिक की वजह से दमकल की गाडि़यां आधे घंटे से अधिक देर से पहुंची। जिसके बाद आग पर काबू पाया गया। आधे घंटे बाद पहुंची फायर ब्रिगेडजवाहर नगर कालोनी में कबाड़ कारोबारी पिंटू कुमार का कबाड़ गोदाम है। शनिवार की दोपहर करीब पौने तीन बजे अचानक गोदाम से धुआं के बाद आग की लपटें उठते देख लोग बचाव राहत में जुट गए। आसपास के लोग पानी फेंकने लगे। लेकिन आग विकराल रूप धारण करने गली तो फायर बिग्रेड को सूचना दी गई। लगभग आधे घंटे के बाद पहुंची फायर बिग्रेड की गाडि़यों ने आग पर काबू पाया। हालांकि देर शाम तक उठते धुंए से आसपास के लोग काफी परेशान रहे। गोदाम मालिक पिंटू कुमार की मानें तो करीब तीन से चार लाख रुपये की क्षति पहुंची है। शार्ट सर्किट से अगलगी का अनुमान है।