दुनिया में कई अजीबो-गरीब बीमारियां हैं जो जन्‍म के बाद बच्‍चों में पाई जाती हैं लेकिन कुछ सालों बाद ये बीमारियां अपना रंग दिखाना शुरु करती हैं। ऐसा ही एक मामला है जब एक बच्‍ची के जबड़े का विकास रूक गया। लड़की जब डॉक्‍टर के पास पहुंची तो उसे बीमारी का पता चला। पहले लड़की बदसूरत थी लेकिन चार सर्जरियों ने इसे खूबसूरत बना दिया।


8 साल की उम्र में रूक गया था विकासवेल्स की रहने वाली एली जोन्स रेयर फेशियल डिफोर्मिटी कंडीशन के साथ पैदा हुई थीं। 8 साल की उम्र में ही उसके जबड़ों का विकास रुक गया था। इस बीमारी के कारण उसके जबड़े अच्छे ढंग से डेवलप नहीं हो पा रहे थे। जिसके चलते उसका चेहरा बिल्कुल बिगड़ गया था। इतना ही नहीं बीमारी के चलते उसके दांतों का अलाइनमेंट भी बिगड़ गया था। जिसके बाद एली लोगों से बात करने में कतराने लगी थीं।20 साल की उम्र में ठीक हुईं एली
दांतों के इलाज के लिए जब वो डेंटिस्ट जॉय हिक्समैन के पास गई तब उन्हें बीमारी का पता चला। 14 साल की एली को जब अपनी बीमारी का पता चला तो ग्लैन हॉस्पिटल के सर्जन एम्मा वूलवी ने एली के जबड़ की सर्जरी को लेकर काम करना शूरू किया। 16 साल की उम्र में एली की पहली सर्जरी हुई। इसके बाद हर साल एली की एक सर्जरी हुई। चार सर्जरी के बाद 20 साल की एली जोन्स न सिर्फ खूबसूरत हो गई हैं बल्कि उसका कॉन्फिडेंस भी लौट आया है।

Posted By: Inextlive