- जैतपुरा में गैस सिलिंडर में रिसाव से मकान में लगी आग, घर पर मौजूद आधा दर्जन लोग झुलसे

- आग के दबाव से गिरी घर की छत, मलबे में दबकर गृहस्थी का सारा सामान बर्बाद

1ड्डह्मड्डठ्ठड्डह्यद्ब@द्बठ्ठद्ग3ह्ल.ष्श्र.द्बठ्ठ

ङ्कन्क्त्रन्हृन्स्ढ्ढ

जैतपुरा के ओरीपुरा मुहल्ले में मंगलवार की सुबह नाश्ता बनाते समय गैस सिलिंडर में रिसाव से घर में लगी आग के तपिश इतनी बढ़ी कि घर की छत ही भरभरा कर गिर पड़ी। जिसमे दबने से एक महिला जख्मी हो गई। वहीं आग की लपटों में फंसे छह लोगों को झुलसी कंडीशन में मंडलीय अस्पताल पहुंचाया गया। जहां कुछ की हालत गंभीर बनी हुई है। आसपास के लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

नाश्ता बनाते समय हुआ हादसा

मुहल्ले में बुनकर अब्दुल अजीज अपने परिवार के साथ रहते हैं। सुबह करीब छह बजे उनकी मां नाश्ता बना रही थी। गैस सिलिंडर से रिसाव हो रहा था जो खतरनाक बन गया। परिवार के लोग अभी नींद में थे जिसके तभी आग की लपटों ने घर में अपना तांडव शुरू कर दिया। देखते ही देखते आग फैलने लगी और इसकी चपेट में आने से अब्दुल अजीज (45 वर्ष), उनकी बेटी शादिया (12 वर्ष), रिजवान (8 वर्ष), मां कमरुन्निशा (65 वर्ष) व पत्नी वालिया (38 वर्ष) गंभीर रूप से झुलस गई।

गिर पड़ी छत और दीवार

आग की लपटों से बचने के लिए घर के मेम्बर्स को पड़ोस के लोग सेफली बाहर निकालने में जुटे थे। इसी बीच घर में ही एक कमरे की दीवार और छत तेज आवाज के साथ गिर गई। हादसे में कमरे में रहने वाले अब्दुल के भाई मो। अजीज की पत्‍‌नी वजीबुलन्निशा (42 वर्ष) मलबे में दबकर घायल हो गई। उनको लोगों ने किसी तरह मलबे से बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। मलबे में दबने और आग से अधिकतर घरेलू सामान नष्ट हो गए।

Posted By: Inextlive