इनकम टैक्स विभाग भी बड़ा बकायेदार
हेडिंग इनकम टैक्स विभाग भी बड़ा बकायेदार
या गृहकर डिफाल्टर्स में आयकर फ्लैग बड़े बकायेदारों में स्कूल, मदरसे और ट्रस्ट भी - नगर निगम ने पांचों जोनों की टॉप-टेन बकायेदारों की जारी की लिस्ट - नगर आयुक्त ने सभी जोनल अफसरों को दिया दस दिन में वसूली पूरा करने का निर्देश >varanasi@inext.co.in VARANASIनगर निगम ने 50 बड़े बकायेदारों की लिस्ट जारी की है। इस सूची में शहर के कई बड़े स्कूल, मदरसे, ट्रस्ट भी शामिल हैं। खास ये है कि जिले के लोगों से इनकम टैक्स वसूलने वाला विभाग भी नगर निगम का बड़ा बकायेदार है। इन सभी पर निगम का करीब तीन करोड़ रुपये से ज्यादा हाउस टैक्स बकाया है। इस बकाए रकम की वसूली के लिए नगर आयुक्त डॉ। नितिन बंसल गंभीर हैं। उन्होंने सभी जोनल अफसरों को दस दिन के भीतर वसूली करने का टारगेट दिया है। उन्होंने चेतावनी दी है कि टारगेट पूरा नहीं करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों पर कार्रवाई होगी।
नहीं जमा किया टैक्सनगर निगम बकाये की वसूली के लिए लगातार प्रयास करता रहा है। इस बार उसने शहर के बड़े बकायेदारों की कुंडली बनाकर उनसे वसूली करने का प्रयास शुरू किया है। नगर आयुक्त डॉ। नितिन बंसल ने पांचों जोनल अधिकारियों को अपने जोन के टॉप टेन बकायेदारों से वसूली करने का निर्देश दिया है। नगर आयुक्त ने बताया कि बकायेदारों पर कई सालों से बकाया है। बार-बार चेतावनी देने के बावजूद ये लोग टैक्स नहीं जमा कर रहे हैं।
जोनवार बड़े बकायेदार आदमपुर जोन धर्मदेव विद्यापीठ 5,05,764 मदरसा मतल्लुम 4,57,596 सिटी गर्ल्स स्कूल 4,04,611 कोतवाली जोन डीएवी कॉलेज 24,47,898 हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज 19,66,405 इनकम टैक्स ऑफिस 18,15,158 भेलूपुर जोन आनंद मणि सिंह 1,02,90,729 जामिया जीनतुल इस्लाम 20,60,038 बनारस पब्लिक हॉस्पिटल 12,97,057 अंजुमन जामिया रहमानिया 10,81,158 एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज 9,53,726 पब्लिक वेलफेयर सोसाइटी 8,69,807 महामना मालवीय इंटर कॉलेज 6,55,085 दशाश्वमेध जोनसनातन धर्म विद्यालय 56,35,656
रामकृष्ण विद्या मंदिर 35,60,579 वेंकटेश्वर स्थान ट्रस्ट 21,67,560 हॉली हार्ट स्कूल 19,07,453 ज्ञान सम्प्रदाय ट्रस्ट 15,63,292 खेदनलाल राष्ट्रीय इंटर कॉलेज 12,71,635 मदरसा जामिया रहमानिया 11,75,299