हरियाली की बलि पर आबादी पली
- जनजीवन पर पड़ रहा असर, जहरीली हवा और प्रदूषण की मार से कराह रहे लोग
- बढ़ती आबादी के सापेक्ष लगातर कम हो रहे पेड़ >varanasi@inext.co.in VARANASI शहर की आबादी लगातार बढ़ रही है, लेकिन हरियाली घटती जा रही है। जगह-जगह लगे पौधों की सुरक्षा के इंतजाम नहीं हैं। जिससे 60 फीसदी से ज्यादा पौधे सूख रहे हैं। इसका असर आम जनजीवन पर पड़ रहा है। यहां की एयर इंडेक्स क्वालिटी खराब हो गई है। सांसों में वायुमंडल की जहरीली हवा घुल रही है। वाहनों का धुआं वायु प्रदूषण बढ़ा रहा है। पर्यावरण विशेषज्ञों का कहना है कि बढ़ती आबादी के हिसाब से पौधरोपण जितना ज्यादा होगा। उतनी ही पर्यावरण की सुरक्षा होगी। पौधे लगाएं तो सुरक्षा भ्ाी करेंसरकारी विभाग और गैरसरकारी संगठन जगह-जगह पौधरोपण तो कर देते हैं, लेकिन उनकी सुरक्षा नहीं होती। ऐसे में कुछ दिन बाद पौधे पशुओं का निवाला बन जाते हैं, या फिर सही देखरेख के अभाव में सूख जाते हैं। शहर की सड़कों, पार्को और सार्वजनिक जगहों पर पौधों की हालत देखकर इसे समझा जा सकता है। ट्री गार्ड में लगे पौधे भी पानी, खाद न देने से समय से पहले सूख रहे हैं। पिछले दिनों कबीर नगर के पांच पार्को में नगर निगम ने जो पौधे रोपे थे। उसे बंदरों ने बर्बाद कर दिया। दरअसल, शहर की आबादी हर साल 45 से 50 हजार तक बढ़ रही है। इसका नतीजा है कि बुनियादी सुविधाएं कम हो रही हैं। लोगों को पानी, सड़क, स्वास्थ्य, सफाई जैसी सुविधाओं के लिए तरसना पड़ रहा है। वन विभाग आबादी के सापेक्ष पौधरोपण करने का दावा करता है, लेकिन जो पौधे लगाए जा रहे हैं। उसमें 40 फीसदी पौधे ही सुरक्षित हैं। बाकि 60 फीसदी पौधे सूख गए।
हाईलाइटर - जरूरी ऑक्सीजन को सिर्फ पेड़-पौधे ही संतुलित करते हैं। - एक पेड़ डेली 50 से 60 लीटर ऑक्सीजन वातावरण को देता है। - एक व्यक्ति को डेली 550 लीटर ऑक्सीजन की जरूरत होती है। - जरूरत के हिसाब से एक व्यक्ति को कम से कम 10 पौधे लगाने चाहिए। - डिस्ट्रिक्ट में 17 वर्ग किलोमीटर क्षेत्रफल वृक्ष से आच्छादित है। - रोड निर्माण में पेड़ काटने पर वन विभाग पीडब्ल्यूडी से दोगुना पौधा व ट्री गार्ड लेता है। - सिटी में सामाजिक वानिकी, वन जमा व नमामि गंगे प्रोजेक्ट के तहत पौधरोपण - पौधों की सुरक्षा के लिए आरसीसी पैनल गार्ड, ब्रिक्स गार्ड व आयरन गार्डवर्ष पौधरोपण बढ़ी आबादी
2013-14 103736 50133 2014-15 137401 54698 2015-16 160223 52225 2016-17 206425 52979 2017-18 118211 49884 एक नजर - 19 लाख से ज्यादा है शहर की आबादी - 7.26 लाख पौधे रोपे गए पांच साल में - 224700 पौधे वर्ष 2018-19 में लगाने का वन विभाग का लक्ष्य - 4000 पौधे शहर के पार्को में लगाने का नगर निगम का टारगेट - 125 रुपये एक पौधा रोपने में आती है लागत - 6 करोड़ रुपये खर्च हुए पिछले तीन साल में