LIVE Uttarakhand Election Results 2022 News Updates : उत्तराखंड की 70 विधानसभा सीटों पर हुए चुनाव का रिजल्ट आ गया है। बीजेपी को दो तिहाई बहुमत मिला है। जबकि सीएम पुष्कर सिंह धामी अपनी खटीमा सीट से चुनाव हार गए हैं।


कानपुर (इंटरनेट डेस्क)। उत्तराखंड में भाजपा की एक बार फिर सरकार बन रही है, हालांकि इस जीत का जश्न तब फीका पड़ गया तब सीएम पुष्कर सिंह धामी अपनी सीट नहीं बचा पाए। खटीमा विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़े धामी को हार का सामना करना पड़ा है। धामी को उत्तराखंड कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष भुवन कापड़ी ने हराया है। सीएम धामी भी इस मिथक को नहीं तोड़ पाए कि पिछले कुछ चुनावों से कोई भी सीएम अपनी कुर्सी बचा पाया है। पहले भुवन चंद्र खंडूड़ी, फिर हरीश रावत और अब पुष्कर सिंह धामी भी मुख्यमंत्री रहते चुनाव हार गए। धामी के हारने के बाद उत्तराखंड का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा, यह नया सवाल है।किसे मिली कितनी सीट


उत्तराखंड में हुए विधानसभा चुनावों के रिजल्ट आ गए हैं। भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी। बीजेपी ने 47 सीटों पर जीत दर्ज की। वहीं कांग्रेस के खाते में 19 सीट आई। जबकि बसपा को 2 सीट मिली और 2 निर्दलीय विधायक बने। उत्तराखंड में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस के बीच शुरुआत में कड़ी टक्कर देखने को मिली थी। मगर बाद में अंतिम परिणाम आने पर खेल पलट गया।

Raipur Uttarakhand Assembly Election Result 2022 Live Update : रायपुर से उमेश शर्मा काऊ आगे चल रहे हैंChakrata Uttarakhand Assembly Election Result 2022 Live Update: उत्तराखंड की चकराता सीट से कांग्रेस के प्रीतम सिंह आगेDharampur Uttarakanhd Assembly Election Result 2022 Live Update : धर्मपुर से विनोद चमोली आगे चल रहे हैंDehradun Cantt Uttarakhand Assembly Election Result 2022 Live Update : देहरादून कैंट से सविता कपूर आगे चल रही हैं

70 सीटों का फैसलाआज गुरुवार को उत्तराखंड की 70 सीटों पर वोटों की गिनती हुई। राज्य में सिर्फ एक चरण में 14 फरवरी को मतदान हुआ था। राज्य में 59.51 प्रतिशत मतदान हुआ। 2017 में, भाजपा कुल 70 विधानसभा सीटों में से 57 पर जीत हासिल करने में सफल रही थी जबकि कांग्रेस सिर्फ 11 सीटों तक सीमित थी।Mussoorie Uttarakhand Assembly Election Result 2022 Live Update : मसूरी से भारतीय जनता पार्टी के गणेश जोशी आगे चल रहे हैंRishikesh Uttarakhand (UP) Assembly Election Result 2022 Live Update : ऋषिकेश से कौन बनेगा विधायक, जानिए यहां

पार्टी जीते आगे कुल
बहुजन समाज पार्टी 2 2
भारतीय जनता पार्टी 47 47
स्वतंत्र 2 2
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस 19 19
कुल 70 70
Posted By: Abhishek Kumar Tiwari