RUDRAPRAYAG: केदारनाथ के कपाट बंद होने से पांच दिन पहले ही पांच हवाई कंपनियों ने अपना बोरिया-बिस्तर समेट लिया है। अन्य कंपनियां भी जाने की तैयारी में हैं। केदारनाथ धाम के कपाट भैया दूज को बंद होते हैं, लेकिन यात्रियों की संख्या कम होने के कारण हवाई कंपनियां हेली सेवा बंद कर रही हैं।

भैया दूज पर बंद होंगे कपाट

केदारनाथ यात्रा लगभग समाप्ति पर है, जिससे हवाई कंपनियों भी लौट रही है। वर्तमान में नौ हवाई कंपनियां केदारनाथ के लिए सेवाएं दे रही हैं, जिनमें से पांच कंपनियां बोरिया-बिस्तर बांधकर लौट चुकी हैं। अन्य हवाई कंपनियां भी एक-दो दिन में लौट जाएंगी। आगामी 16 नवंबर को केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए बंद हो जाएंगे। नोडल अधिकारी हवाई सेवा केएस पंवार ने बताया कि पांच हवाई कंपनियां लौट चुकी हैं, यात्रियों की संख्या कम हो रही है, इसलिए अन्य हवाई कंपनियां भी केदारनाथ के लिए हवाई सेवा बंद कर देंगी।

Posted By: Inextlive