दून में हर रोज कोविड पॉजिटिव केसेज की संख्या बढ़ती जा रही है। सैटरडे को जिले में 85 नये पॉजिटिव केस आये जबकि 4 और लोगों में ओमिक्रोन वैरिएंट की पुष्टि हुई है। इसे दून में थर्ड वेव की आहट के रूप में देखा जा रहा है। राज्य में 118 नये पॉजिटिव केस आये हैं। 3 जुलाई के बाद यह पहला मौका है जब पॉजिटिव केसेज की संख्या 100 से ज्यादा पहुंची है। 3 जुलाई को राज्य में 158 केस आये थे।

देहरादून (ब्यूरो)। साल के पहले दिन दून में 85 पॉजिटिव केस आये हैं। पॉजिटिविटी रेट जो हाल के दिनों तक 1 परसेंट से कम था, अचानक बढ़कर 4 परसेंट से ज्यादा हो गया है। दून में कोविड टेस्ट अब भी बहुत कम हो रहे हैं। सैटरडे को केवल 1996 टेस्ट किये गये। उधर 3605 टेस्ट हुए और पॉजिटिव केसेज की संख्या सिर्फ 8 रही। इससे साफ है कि आने वाले दिनों में देहरादून को फिर मुश्किल समय से गुजरना पड़ सकता है।

एक्टिव केसेज की संख्या भी बढ़ी
दून में एक्टिव केसेज की संख्या में तेजी से बढ़ रही है। हाल तक यह संख्या 50 तक आ गई थी और फिर से बढ़कर 182 हो गई है। राज्य में एक्टिव केसेज की संख्या 367 हो गई है। सैटरडे को अल्मोड़ा में एक कोविड पेशेंट की डेथ हुई।

4 ओमिक्रोन पॉजिटिव
इस बीच दून हॉस्पिटल स्थित लैब में 4 लोगों में ओमिक्रोन वेरिएंट होने की पुष्टि हुई है। डायरेक्टर हेल्थ तृप्ति बहुगुणा ने यह जानकारी दी। डायरेक्ट हेल्थ के अनुसार दून का एक युवक विदेश से लौटने के बाद 17 दिसंबर को कोविड पॉजिटिव पाया गया था। उसी दिन उसका सैंपल जिनोम सिक्वेंस के लिए भेजा गया था, पॉजिटिव आया है। 21 दिसंबर को गुड़गांव से लौटा एक युवक भी कोविड पॉजिटिव आया था। जिनोम सिक्वेंस में वह भी ओमिक्रोन पॉजिटिव मिला। हालांकि उसमें कोई सिम्टम्स नहीं हैं। इस युवक के संपर्क में आये 13 वर्षीय किशोर को भी ओमिक्रोन पॉजिटिव पाया गया। अहमदाबाद से ऋषिकेश आये एक युवक का सैंपल कोविड पॉजिटिव आने के बाद उसका जिनोम सिक्वेंस टेस्ट किया गया था। वह भी ओमिक्रोन पॉजिटिव मिला है। हालांकि युवक अब वापस गुजरात लौट गया है। इस संबंध में गुजरात सरकार को सूचित कर दिया गया है।

Posted By: Inextlive