दून के हॉस्पिटल्स में मरने वालों का आंकड़ा फिर बढ़ा, 12 की डेथ

देहरादून

कोविड-19 पॉजिटिव केसेज के मामले में दून को कुछ और राहत मिली है। ट्यूजडे को 90 लोगों की पॉजिटिव रिपोर्ट आई और 103 पेशेंट रिकवर होकर अपने घर लौटे। हालांकि मौत के मामले में आज फिर उछाल आया। दून में हॉस्पिटल्स में 12 पेशेंट्स की डेथ हो गई। जिले में अब पॉजिटिव केसेज की संख्या 16294 हो गयी है, जबकि 13897 पेशेंट रिकवर हो गये हैं। अब 1716 एक्टिव केस हैं। आज 1487 सैम्पल टेस्ट के लिए भेजे गये।

12 पेशेंट की डेथ

ट्यूजडे को राज्य में कुल 13 कोविड-19 पेशेंट्स की डेथ हुई। इनमें 12 की डेथ दून के हॉस्पिटल्स में हुई। 6 पेशेंट्स की डेथ एम्स ऋषिकेश में हुई, जबकि हिमालयन हॉस्पिटल में 3 पेशेंट की डेथ हुई। 2 पेशेंट्स की डेथ महंत इंदरेश हॉस्पिटल और एक की कैलाश हॉस्पिटल में हुई। जिले में अब कोविड-19 से मरने वालों की कुल संख्या 545 हो गई है।

132 आईसीयू बेड एवलेबल

दून में विभिन्न हॉस्पिटल्स में कोविड-19 पेशेंट्स के लिए 132 आईसीयू बेड एवलेबल हैं। आंगनबाड़ी वर्कर्स ने 17008 लोगों का सर्विलांस किया।

बदलते मौसम में रहें अलर्ट

डीएम डॉ। आशीष कुमार श्रीवास्तव ने लोगों से सर्दी के मौसम में अलर्ट रहने की अपील की है। उन्होंने कहा कि इस मौसम में सर्दी, खांसी, जुखाम होने की अधिक संभावना रहती है। इसलिए सुबह-शाम दिनचर्या से लेकर पहनावे व खान-पान में बदलाव करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि पब्लिक प्लेसेज और शादी समारोहों में लोग मास्क और फिजिकल डिस्टेंस जैसे नियमों का पालन करने में कोताही बरत रहे हैं। ऐसा करना बेहद खतरनाक साबित हो सकता है। इसलिए जहां भी जाएं इन नियमों का पालन करें।

राज्य में 241 पॉजिटिव

राज्य में ट्यूजडे को 241 नये कॉरोना पॉजिटिव कंफर्म हुए जबकि 376 पेशेंट रिकवर हुए। राज्य में अब कुल पॉजिटिव केसेज की संख 58601 हो गई है, जबकि 51862 पेशेंट रिकवर हो गये हैं। राज्य के हॉस्पिटल्स में अब 5364 एक्टिव केसेज हैं। 946 पेशेंट्स की अब तक डेथ हो चुकी है। राज्य में अब रिकवरी रेट 88.50 परसेंट और इंफेक्शन रेट 6.53 परसेंट है।

Posted By: Inextlive