वैक्सिनेशन के तीसरे दिन पॉजिटिव केसेज में भी राहत

- 5 सेंटर्स पर 286 हेल्थ वर्कर्स का वैक्सिनेशन किया गया

देहरादून

कोविड-19 के मामले में थर्सडे को दून को डबल राहत मिली। एक तरफ पॉजिटिव केसेज की तुलना में रिकवर होने वालों की संख्या ज्यादा रही। दूसरी तरफ कोविड वैक्सीनेशन के तीसरे दिन टीका लगवाने वाले हेल्थ वर्कर्स की संख्या में कुछ बढ़ोत्तरी दर्ज की गई।

5 सेंटर्स पर 286 को टीका

दून में थर्सडे को 5 सेशन सेंटर्स पर वैक्सीनेशन किया गया। इनमें कुल 286 हेल्थ वर्कर्स को टीका लगाया गया। जिले में अब तक 19 सेशन सेंटर्स आयोजित किये जा चुके हैं, इनमें कुल 990 हेल्थ वर्कर्स की वैक्सीनेशन किया जा चुका है। राज्य में 34 सेशन सेंटर्स की 2087 लोगों को टीका लगाया गया। अब तक राज्य में 136 वैक्सीनेशन सेशन सेंटर्स पर 8206 हेल्थ वर्कर्स को टीका लगाया जा चुका है। थर्सडे को हुई प्रगति पर हेल्थ विभाग के अधिकारियों ने संतोष जताया है। हालांकि टीका लगवाने वालों की संख्या में और बढ़ोत्तरी करने का प्रयास करने की बात भी कही है।

67 नये पॉजिटिव, 105 रिकवरी

थर्सडे को नये पॉजिटिव केसेज की संख्या में कुछ कमी आई और जिले में कुल 67 नये केस कंफर्म हुए, जबकि रिकवर होने वालों की संख्या 105 रही। इसके साथ ही दून में अब तक कुल पॉजिटिव केसेज की संख्या 28915 हो गई है और 27129 पेशेंट रिकवर हो चुके हैं। 3 और पेशेंट की डेथ के बाद मरने वालों की संख्या 921 हो गई है। थर्सडे को 2 पेशेंट की डेथ एम्स ऋषिकेश में और एक की डेथ कैलाश हॉस्पिटल में हुई। जिले में अब एक्टिव केसेज की संख्या 444 हो गई है।

राज्य में 1876 एक्टिव केस

उत्तराखंड में भी थर्सडे को एक्टिव केसेज की संख्या में बड़ी गिरावट दर्ज की गई। 162 नये पॉजिटिव केसेज और 283 पेशेंट की रिकवरी के बाद अब एक्टिव केसेज की संख्या 1876 रह गई है। यह बड़ी राहत मानी जा रही है। राज्य में अब तक कुल पॉजिटिव केसेज की संख्या 95354 हो गई है, जबकि 90547 पेशेंट रिकवर हो चुके हैं। इस तरह से रिकवरी रेट पहली बार करीब 95 परसेंट के करीब पहुंच गई है। 4 और कोविड पेशेंट की डेथ के बाद अब मरने वालों की संख्या 1626 हो गई है।

Posted By: Inextlive